Advertisement728 × 90

नहीं समझे अर्थ, उपदेश गया व्यर्थः तोते ने स्वतंत्र होने की बात रटी तो था, उसका मर्म नहीं जानता था- प्रेरक कथा

नहीं समझे अर्थ, उपदेश गया व्यर्थः तोते ने स्वतंत्र होने की बात रटी तो था, उसका मर्म नहीं जानता था- प्रेरक कथा

Shiva
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
एक सन्त के आश्रम में एक शिष्य कहीं से एक तोता ले आया और उसे पिंजरे में रख लिया. सन्त ने कई बार शिष्य से कहा कि इसे कैद न करो, परतंत्रता संसार का सबसे बड़ा अभिशाप है.

परंतु शिष्य अपने बाल सुलभ कौतूहल को न रोक सका और उस तोते को पिंजरे में बन्द कर ही दिया. सन्त ने सोचा क्यों न इस तोते को ही स्वतंत्र होने का पाठ पढ़ाना चाहिए.

उन्होंने वह पिंजरा अपनी कुटी में मंगवा लिया और तोते को रोज सिखाने लगे- “पिंजरा छोड़ दो, उड़ जाओ.” कुछ दिन में तोते ने इस वाक्य को भली भाँति रट लिया.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.एक दिन पिंजरे की सफाई करते समय शिष्य पिंजरे के दरवाजा बंद करना भूल गया. सन्त कुटी में आए तो देखा कि तोता पिंजरे के बाहर बड़े आराम से घूम रहा है और ऊंचे स्वर में संत की सिखाई बात रट रहा है- “पिंजरा छोड़ दो, उड़ जाओ.”

तोते ने सन्त को आता देखा तो फिर से पिंजरे के अंदर चला गया और फिर से रटना शुरू कर दिया- “पिंजरा छोड़ दो, उड़ जाओ.” सन्त को यह देखकर आश्चर्य तो हुआ ही साथ ही दुःख भी हुआ.

वह सोचते रहे कि इस तोते ने केवल शब्द को ही रट लिया. यदि इसे इन शब्दों का अर्थ और रहस्य पता होता तो यह इस समय इस पिंजरे से स्वतंत्र हो गया होता.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तोते और इंसान की गति एक सी दिखती है. हम सब भी ज्ञान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और सीखते हैं लेकिन उनका मर्म नहीं समझ पाते.

ईश्वर हमें तोते की तरह कई अवसर देते हैं. जो समझ जाता है वह बंधन मुक्त हो जाता है जो नहीं समझता वह बंधनों में वैसे ही उलझता जाता है जैसे ऊन की गांठ उलझती जाती है.

संपादनः प्रभु शरणम्

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

error: Content is protected !!