क्यों श्रीराम ने सारा पुण्य कर दिया हनुमानजी को दान? भक्त और भगवान के रिश्ते की सुन्दर कथा

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
भगवान श्रीराम समुद्र पर पुल बांध रहे थे तब उन्होंने सभी विध्नों का नाश करने के लिए गणेशजी की स्थापना कर नल के हाथों से नवग्रहों की नौ प्रतिमाएं स्थापित कराईं.
श्रीराम को रामेश्वरम में (जहां भूमि से सागर का संयोग होता है) अपने नाम पर एक शिवलिंग स्थापित करने की इच्छा हुई.
उन्होंने हनुमानजी को बुलाकर कहा- आप काशी चले जाइए और भगवान शंकर से मांगकर एक शिवलिंग ले आइए. लेकिन ध्यान रहे शुभ मुहूर्त बीतने न पाए.
हनुमानजी उड़े और क्षण भर में काशी पहुंच गए. शिवजी बोले- मैं खुद ही दक्षिण की ओर जाने की सोच रहा था क्योंकि विंध्याचल को नीचा करने के लिए अगस्त्यजी यहां से चले गए हैं लेकिन उन्हें मेरे बिना मन नहीं लग रहा. वह मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं.
शिवजी ने हनुमानजी की परीक्षा लेने के उद्देश्य से कहा- हनुमान आप दो शिवलिंग लेकर जाइए. एक श्रीराम के नाम पर स्थापित करें और दूसरा अपने नाम पर स्थापित करें.
हनुमानजी भक्त शिरोमणि हैं. शिवजी के इस अंशावतार का उद्देश्य था प्रभु भक्ति की मिसाल कायम करना. उनके बराबर की भक्ति न किसी ने की न कोई कर सकता है.शिवजी को आशा थी कि हनुमान एक ही शिवलिंग लेकर जाएंगे. वह श्रीराम की प्रतिष्ठा में अपनी प्रतिष्ठा देखते थे. श्रीराम ने भी उन्हें हमेशा भरपूर सम्मान दिया.
बजरंग बली हड़बड़ी में थे वह निर्णय नहीं कर पाए और दोनों शिवलिंग लेकर चले.
भगवान तो अंतर्दृष्टि से सब देख ही रहे थे. हनुमान जैसे यशस्वी के मन में अपनी महत्ता और तेज उड़ने के घमंड का अंत नहीं हुआ तो उनके तेज का नाश हो जाएगा.
सबसे प्रिय भक्त को किसी अनुचित से रोकने के लिए भगवान कड़वी दवाइयां देते ही हैं. सो उन्होंने हनुमानजी के आने से पहले सैकत(बालु से बना) लिंग स्थापित कर दिया.
हनुमानजी लौटे तो उन्हें पता चला कि प्रभु ने तो पहले ही शिवलिंग स्थापित करा दिया है. वह सोचने लगे- मुझसे व्यर्थ का श्रम कराकर यह कैसा व्यवहार हो रहा है.
वह नाराज होकर प्रभु के सामने पहुंचे और कहा- मेरी भक्ति का यह कैसा ईनाम मिल रहा है. काशी भेजकर शिवलिंग मंगाने और फिर दूसरा शिवलिंग स्थापित कराकर मेरा उपहास क्यों कराया आपने?प्रभु भांप गए कि हनुमानजी अभी तक शिवजी और स्वयं उनके द्वारा संकेत में कही गई बात को समझ नहीं पा रहे हैं. वह मुस्कराने लगे. हनुमानजी का कष्ट और बढ़ गया.
श्रीराम ने कहा- आप सही कहते हैं. आप उस बालूकामय लिंग को उखाड़ दीजिए. मैं आपके द्वारा लाए शिवलिंगों को स्थापित कर देता हूं.
हनुमानजी खुश होकर शिवलिंग उखाड़ने चले. अपनी पूंछ में बांधकर उन्होंने शिवलिंग को पूरी ताकत से खींचा लेकिन उखड़ना तो दूर वह हिला भी नहीं.
हनुमानजी ने फिर जोर लगाया. शिवलिंग तो न हिला उनकी पूंछ जरूर टूट गई.हनुमानजी मूर्च्छित होकर गिर पड़े.प्रभु ने उनके शरीर पर हाथ फेरकर स्वस्थ कर दिया. अब उनके मन का सारा गर्व चूर हो चुका था. बजरंगबली को सारी बात समझ में आ गई. उन्होंने प्रभु से क्षमा मांगी.
भगवान श्रीराम ने कहा- आप संसार में मुझे सबसे प्रिय हैं. आपका अगर कोई प्रिय करता है तो वह मेरा ही प्रिय होता है. आपके मन में मुझसे अलग भाव आने ही नहीं चाहिए थे.
फिर श्रीराम ने हनुमानजी द्वारा लाए शिवलिंगो की स्थापना कराई और वरदान दिया- यदि कोई हनुमानजी द्वारा प्रतिष्ठित शिवलिंग की पूजा न कर मेरे द्वारा स्थापित शिवलिंग की पूजा करेगा तो उसकी पूजा व्यर्थ होगी.
हनुमानजी की पूंछ टूटी थी इसलिए प्रभु ने वहां हनुमानजी को छिन्न-पुच्छ(पूंछ), गुप्त पाद(पैर) रूप में गतगर्व(गर्वरहित) निवास करने को कहा.भगवान श्रीराम ने बजरंगबली की छिन्न-पुच्छ, गुप्तपाद, गतगर्व मुद्रा की प्रतिमा स्थापित करा दी. वह आज भी रामेश्वरम में मौजूद है.
प्रभु ने अपने हिस्से की सारी पूजा भक्त के लिए सुरक्षित कर दी. हनुमानजी की सारी कथाएं जीवन की प्रैक्टिकैलिटी(व्यवहारिकता) का आदर्श स्थापित करती है. आप स्वयं कष्ट में हैं तो दूसरों पर दया करना शुरू कीजिए. यकीन मानिए आपके कष्ट प्रभु हर लेंगे.
जिन लोगों के अहंकार या ज्यादा उग्र होने के कारण काम बिगड़ जाते हैं उन्हें अपने घर में मंगलवार या शनिवार को हनुमानजी की ऐसी प्रतिमा या बड़ा चित्र जरूर लगाना चाहिए.
संकलन व प्रबंधन: प्रभु शरणम् मंडली
आप सभी Maa Durga Laxmi Sharnam एप्पस जरूर डाउनलोड कर लें. माँ लक्ष्मी व माँ दुर्गा को समर्पित इस एप्प में दुर्लभ मन्त्र, चालीसा-स्तुति व कथाओं का संग्रह है. प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें या यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें. विनती है कि कृपया एप्प की रेटिंग जरूर कर दें.
ये भी पढ़ें-
माता के शाप से पीड़ित यम को बहन यमुना ने दिया निमंत्रण, बदले में यम ने द्वितीया वरदान- भाई दूज की कथा
माता सीता ने क्या युद्ध में रावण के वंश के एक असुर का संहार भी किया था
जानिए विवाह का आठवां वचन क्या है?
पति को वश में रखने का द्रौपदी ने सत्यभामा को सिखाया तंत्र-मंत्र से ज़्यादा कारगर ये यंत्र-करवा चौथ स्पेशल
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group