कैसा रहेगा यह सप्ताहः चंद्रराशि आधारित साप्ताहिक राशिफल (11 जनवरी से 17 जनवरी)
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें।
जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल फलदायी रहेगा. राशि से दशम भाव में स्थित चंद्रमा और बुध के कारण कई कार्यो में सफलता मिलेगी इसलिए सप्ताह की शुरुवात अच्छी और उत्साहजनक रहेगी. उल्लासपूर्ण मूड में आप रहेंगे. कुछ घूमने-फिरने या खरीदारी की योजना बन सकती है. सप्ताह के मध्य में भी आपके रुके हुए कार्यों में तेजी आ जाएगी. कोई शुभ कार्य होगा. व्यवसाय के लिया अच्छा समय है. आपकी आमदनी अपेक्षा के अनुसार रहेगी. धन लाभ का योग है. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए प्रोन्नति का समय है. दफ्तर में प्रशंसा भी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी सफलता का समय है. इसका सदुयपयोग कर लें. सप्ताह के अंत में आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. कोई यात्रा हो सकती है. आपको शनिवार को किसी भी कार्य में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. बड़ा निर्णय सोच विचारकर लेंगे और अपने आप पर नियंत्रण रखेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है. पेट की परेशानी, ज्वर, सरदर्द, त्वचा में दिक्कतें कुछ हो सकती हैं. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमद् आराधना करें. हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि का पाठ करें.
वृषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से नवम चंद्रमा सभी कार्यों के लिए अच्छा फल देगा. भाग्य आपका साथ देगा. धर्म के प्रति आस्था बढेगी. सप्ताह के मध्य में कोई कार्य योजना-परियोजना सफल होगी. अपनों का सहयोग प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार-कारोबार में वृदधि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम समय है. सप्ताह के अंत में कोई भी कार्य सोच-विचारकर ही करें. काम को लेकर और स्वयं को लेकर सावधानी रखें. कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी मामूली बात पर वाद-विवाद हो सकता है जो बढ़ सकता है. इसलिए व्यवहार पर नियंत्रण रखें. क्रोध से बचना है आपको. प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम नहीं है. शरीर दर्द, दांतदर्द, रक्तचाप की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ऊं नमः शिवाय की एक माला रोज जपें.
मिथुनः
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदेने वाला रहेगा. राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा के होने से सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. कोई भी कार्य सोच विचार कर करें. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में तेजी से सुधार होने लगेगा. कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के साथ लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम फलदायक रहेगा. सप्ताह के अंत में धन लाभ होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पेट में परेशानी, पीठ दर्द, शुगर की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
कर्कः
यह सप्ताह आपके लिए अऩुकूल रहेगा. राशि से सप्तम स्थिति चंद्र कई कार्यों में सफलता दिलाएगा. सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक पक्ष में मजबूती बनी रहेगी. किसी शुभ, मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. सप्ताह के मध्य में भाग्य साथ देगा. चंद्रमा की सातवीं दृष्टि आपकी राशि पर होने से योजनाएं सफल होंगी. जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है. प्रमोशन की बात हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत अच्छा है. सप्ताह के अंत में धन लाभ होगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. सरदर्द, ज्वर, रक्तचाप आदि की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को रोज जल चढ़ावें.
सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से छठे भाव में स्थित चन्द्र धीमी गति से ही सही लेकिन सभी कार्यो में सफलता दिलायेगा. राशि में गोचर बृहस्पति आर्थिक, पारिवारिक,सामाजिक सभी क्षेत्रों के लिए उत्तम फलदायी रहेगा. सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्यो की चर्चा हो सकती है. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. व्यवसाय के लिए उत्तम समय है. लाभ के पूरे अवसर बन रहे हैं. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. आपके विरोधी परास्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम समय है. विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है. मेहनत करें सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष में और मजबूती आएगी. आमदनी में वृद्धि हो सकती है. अचानक धन लाभ हो सकता है. आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है. उनको विशेष दायित्व मिल सकता है, सम्मानित हो सकते हैं. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. पेट में विकार, श्वास में दिक्कतें, कफ की अधिकता, शरीर दर्द आदि से कुछ परेशानी रहेगी. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए सूर्य को नित्य जल दें.
कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरूआत अच्छी होगी. राशि से पंचम भाव में स्थित चंद्रमा सभी कार्यों के लिए अनुकूल है. घर में किसी विवाह आदि किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. व्यापार कारोबार में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. नौकरीपेशा वालों के लिया प्रमोशन के साथ सफलता का योग है. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मेहनत करें सफलता आपकी राह देख रही है. किसी सेमिनार आदि में भागीदारी रहेगी. सप्ताह के अंत में यात्रा हो सकती है. नए-नए कार्य के अवसर भी प्राप्त होंगे. आपको शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. अपने कार्यों में पूरी गोपनीयता बरतते हुए ही आगे बढ़ें. दाम्पत्य जीवन में उतार चढाव के साथ ही सही पर प्रेमभाव बना रहेगा. जिन जातकों के प्रेम संबंध चल रहे हैं उनके लिए समय थोड़ा मध्यम है. मधुरता बनाए रखने के लिए थोड़ा प्रयास करें. पेट की परेशानी, सरदर्द, मानिसक तनाव, रक्तचाप की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें एवं गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
तुलाः
आपकी राशि से चतुर्थ का चंद्रमा होने से सप्ताह की शुरुवात में कार्यो में थोड़ा संघर्ष होगा पर काम बनेंगे. धैर्य के साथ पूरी कुशलता का परिचय देते हुए कार्य करें. सप्ताह के मध्य से तेजी से सुधार होगा. आपके आर्थिक पक्ष में मजबूत आएगी. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. कुछ नए सम्पर्क बढ़ेंगे जिसका आगे चलकर लाभ हो सकता है. आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. व्यापार में लाभ होगा. किसी यात्रा का भी योग है. नौकरीपेशा वालों के लिए उत्तम समय है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम और सफलतादायक समय है. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. मांगलिक या शुभ कार्यो की चर्चा होगी. आपकी योजनायें सफल होंगी. विवादित मामले का समाधान होगा. पति पत्नी का सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. शरीर दर्द, कमर में दर्द, पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला का रोज जप करें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल फलदायक रहेगा. राशि से तीसरे भाव में स्थित चंद्रमा आपके पक्ष में कार्य करायेगा. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. सप्ताह के मध्य में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है परन्तु कार्य रूकेंगे नहीं. बाधाओं के बाद भी कार्य बनेंगे. आपके पक्ष में लाभ होगा इसलिए धैर्य के साथ कार्य करें. गोपनीयता बरतें. पुराने कार्य सम्पन्न होंगे. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा. मित्र भी साथ देंगे. व्यापार के लिए उत्तम समय है. नौकरी पेशा लोगों के लिए भी सफलता का समय है. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है. सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. कोई यात्रा भी हो सकती है. राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. सरदर्द, ज्वर, पेट में परेशानी, मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. अशुभ प्रभावों के अंत के लिए हनुमद् आराधना करें.
धनुः
यह सप्ताह अनुकुल रहेगा. राशि से द्वितीय भाव में स्थित चंद्र धन सुख समृद्धि प्रदान करेगा. नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक या शुभकार्य की चर्चा होगी. घर परिवार में सुख-शांति रहेगी. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. व्यापारिक यात्रा होगी जो लाभप्रद रहेगी. नौकरीपेशा वाले के लिए उत्तम समय है. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. सप्ताह के अंत में आर्थिक के क्षेत्र में परिश्रम करना होगा. अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा. कोई यात्रा हो सकती है. दांम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. ज्वर, सरदर्द, उदर विकार, रक्तचाप, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला रोज जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
मकरः
यह सप्ताह सभी दृष्टि से अनुकूल रहेगा. राशि में चन्द्र का गोचर होने से सप्ताह की शुरुवात अच्छी रहेगी. धन आगमन होगा. सप्ताह के मध्य में भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कारोबार-व्यापार में लाभ के साथ वृद्धि होगी. आप निवेश करें, निवेश के लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा वालों के लिए उन्नति का समय है. आपके कार्य से अधिकारी वर्ग खुश होंगे. विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है. सप्ताह के अंत में व्यस्त रहेंगे. नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा. रुके हुए कार्यो में तेजी आएगी. धन लाभ होगा. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. पेट में परेशानी हो सकती है. शरीर दर्द घुटने में परेशानी की आशंका भी है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमद् आराधना करें. हनुमान चालीसा का पाठ नित्य करे 11 बार.
कुम्भः
यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा. राशि से बारहवें भाव में चन्द्र के होने से सप्ताह की शुरुवात में आर्थिक मामले में काठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. खर्च की आधिकता रहेगी. सप्ताह के मध्य में सुधार होगा. धन लाभ हो सकता है. कार्यों में तेजी आएगी. व्यापार में उतार चढाव के साथ लाभ की स्थिति रहेगी. नौकरीपेशा वाले के लिए मेहनत का समय रहेगा. विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है. परिश्रम करें. सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. शासन सत्ता से सहयोग प्राप्त होगा. पति पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी. प्रेम प्रस्ताव सफल होगा. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ रात को सोते समय अवश्य करें.
मीनः
यह सप्ताह चारों तरफ से अच्छा है. राशि से एकादश चन्द्र आर्थिक पक्ष मजबूत करायेगा. मन खुश रहेगा. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. सप्ताह के मध्य में विवाह आदि कार्यों की मांगलिक चर्चा हो सकती है. यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी. नौकरीपेशा वालों के लिए उत्तम समय है. आपकी व्यस्तता बनी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है. सप्ताह के अंत में भी धन लाभ होगा. घर परिवार में सुख शान्ति रहेगी. यात्रा का योग है. शुभ कार्य होंगे. अपनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में मधुरता रहेगी. सरदर्द, ज्वर, पेट में परेशानी रहेगी. बाहरी खान पीन से बचें. श्रीराम स्तुति का पाठ करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
सहायक प्रोफेसर, ज्योतिष, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी (ज्योतिष)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Mail: drntrivedi@gmail.com
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें-
ये है वशीकरण का अचूक मंत्र: जिसको चाहें कर ले वश में
निःसंतान हैं तो करें यह सरल ज्योतिषीय उपायः संतान प्राप्ति का सरल उपाय.
