कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 21 दिसंबर से 27 दिसंबर)
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें।
जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले फलवाला रहेगा. राशि से 12 वें भाव में चन्द्रमा की स्थिति खर्च की अधिकता और लाभ में कमी लाएगी. किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं. पुनः सप्ताह के मध्य से तेजी से सुधार होगा. व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. परिश्रम करें तो सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए सावधानी से कार्य करें. अपने कार्य में ध्यान दें अन्यथा ऑफिस में कुछ खटपट हो सकती है. सप्ताह के अंत में मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर तुला राशि में आ जाएगा. मंगल की पूर्ण दृष्टि मेष राशि पर पड़ेगा. अतः जमीन-जायदाद सम्बन्धित कार्य पूर्ण होंगे. आपको कई कार्यो में सफलता मिलेगी. आय की स्थिति में सुधार होगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. पेट में कुछ परेशानी हो सकती है. मानसिक तनाव से बचें. चोट-चपेट से बचें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमद् आराधना करें उत्तम रहेगा.
वृषः
यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला होगा. राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा सप्ताह के शुरुआती में कई कार्यों में विलम्ब एवं शनि की मित्र दृष्टि राशि पर होने से कुछ कार्य भी बनेंगे. पुनः सप्ताह के मध्य से नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होगा. व्यापार के लिए अच्छा समय. नौकरीपेशा वाले के लिए भी उत्तम समय है. अधिकारी वर्ग से जो जिम्मेदारी मिले वो आप मन से करे. विद्यार्थियों के लिए मेहनत की जरूरत. सप्ताह के अंत में शुक्र की दृष्टि राशि पर होने से मांगलिक कार्य एवं व्यवसाय में वृद्धि. प्रेम में तनाव. जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. हड्डी और जोड़ों में दर्द रहेगा. उदर विकार, सर्दी, जुकाम की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला रोज जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मिथुनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से चन्द्रमा ग्यारहवें भाव में हैं जो सप्ताह की शुरुआत में लाभ के क्षेत्र में मजबूती लाएगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. लोगों की नजर में आपके काम को प्रशंसा मिलगी. सप्ताह के मध्य में भी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि से कार्यो में तेजी आएगी. घर-परिवार से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी वाले के लिए भी अच्छा समय है काम पर ध्यान दें मजबूती आएगी. सप्ताह के अंत में थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ कार्य बनेंगे. कोई यात्रा हो सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम में भी मधुरता आएगी. ज्वर, खांसी, सरदर्द जोड़ों में दर्द रहेगी. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.
कर्कः
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल देने वाला होगा अर्थात कुछ क्षेत्रों में तो आसानी से सफलता मिल जाएगी लेकिन कुछ कार्यों में काफी विघ्न भी आ सकते हैं. सप्ताह की शुरुवात में कई कार्य बनेगें. अपनों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा. सप्ताह के मध्य में कुछ अड़चनें आपके काम में आएगी पर आप धैर्य से कोई भी कार्य को करें, सफल होंगे. व्यापार में तेजी से वृद्धि हो सकती और लाभ की भी पूरी संभावना है. नौकरीपेशा वालों के लिए नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना है. पारिवारिक मनमुटाव की आशंका है, इससे बचें. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. सप्ताह के अंत में उतार चढाव देखने को मिलेंगे. काम में भाग दौड़ रहेगी. धैर्य के साथ कार्य करें सफलता मिलेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा. प्रेम में भी मधुरता बनी रहेगी एवं सहयोग प्राप्त होगा. उदर विकार, पुरे शरीर में दर्द, त्वचा में एलर्जी आदि की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.सिंहः
यह सप्ताह चारों तरफ से सफलता दिलाने वाला होगा. सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी. कई कार्यो में सफलता मिलेगी. राशि से नौंवे भाव में चंद्रमा की स्थिति से भाग्य में वृद्धि होगी. गुरु का गोचर सिंह राशि पर ही होने से कई कार्यों में सफलता मिलेगी. शुभ कार्य भी बनेंगे. सप्ताह के मध्य में भी नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार कारोबार में निवेश करें लाभ होगा. नौकरी वाले के लिए प्रमोशन का समय है. विद्यार्थियों के लिए भी सफलता दिलाने वाला समय है. यात्रा सुखद होगी. सप्ताह के अंत में धर्म में आस्था बढेगी. धार्मिक यात्राएं होंगी. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. अपनों का सहयोग मिलेगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम में नजदीकी बढेगी. आलस्य से बचें. मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें. छोटी-मोटी बातों को जहां तक संभव हो अनदेखा कर दें. पेट मं परेशानी की आशंका है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए भगवान सूर्य को जल दें.
कन्याः
यह सप्ताह मिला जुला फल प्रदान करने वाला रहेगा. राशि से अष्टम चंद्रमा शुरुवात में कठिनाई पैदा करेगा. आपके कई कार्यो में विघ्नडाल सकता है साथ ही स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा. पुनः सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में लाभ होगा और कारोबार में तेजी रहेगी. नौकरी पेशा लोगों के लिए उत्तम समय है. मेहनत से कार्य करें. सफलता भी मिलेगी, प्रशंसा भी मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा. यह कुछ कार्यों के लिए बड़ा उत्तम संयोग बनाएगा. कुछ कार्यो में तेजी आएगी. धन लाभ का योग भी है. यात्रा का भी योग है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम में भी नजदीकी बढ़ेगी। पेट में परेशानी, शरीर में दर्द, सर दर्द की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ॐ गं गणपतये नमः मन्त्र का जप करते हुए गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुलाः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. आपके कार्यों में आमतौर से अड़चनें नहीं आएंगी. लाभ का योग है. लोगों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में राशि में मंगल का प्रवेश हो रहा है. कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा इस कारण. कार्यों में विलंब होगा. अड़चनें आएंगी. मानसिक तनाव होगा और आपको क्रोध भी बहुत आएगा. आपको धैर्य का परिचय देना होगा. आप किसी पर जल्दी नाराज न हों. कोई भी कार्य या निर्णय बहुत सोच-विचार कर करें. बिजनेस व्यापार के लाभ में कमी आएगी. कोई निवेश न करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. अधिकारी नाराज हो सकते हैं. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए परिश्रम का समय है. सप्ताह के अंत में कुछ आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा. कुछ कार्यों में बाधाएं धीरे-धीरे कम होंगी. शुक्र राशि परिवर्तन करेगा तो आपके लिए स्थिति लाभप्रद होगी. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. ज्वर, शरीर दर्द की शिकायत होगी. चोट-चपेट की आशंका है. सावधान रहें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमद आराधना करें.
वृश्चिकः
यह समय आपके लिए सावधानी का है. कोई भी कार्य बहुत सोच-विचार करें. बहुत सावधानी रखने की जरूरत है. राशि से सातवें भाव में स्थित चंद्रमा लाभ तो देगा लेकिन संघर्ष की स्थिति भी बनी रहेगी. सप्ताह के मध्य में शुक्र का राशि में प्रवेश हो रहा है. शनि के साथ मिलकर यह शुभ संयोग नहीं बनाने वाला. सप्ताह के मध्य में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. कोई भी कार्य बहुत सोच-विचारकर करें. तनाव से जहां तक हो सके बचें. स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. खर्च की अधिकता होगी और लाभ में बहुत कमी आएगी. निवेश-व्यापार आदि के लिए भी समय ठीक नहीं है. लेन-देन बिलकुल न करें. किसी पर भी भरोसा न करें. गोपनीयता बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा अपमान का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. सप्ताह के अंत में यात्रा हो सकती है. किसी निकटजनों के साथ मनमुटाव की भी आशंका है. इसको लेकर सतर्क रहें. धैर्य रखें. इसका एक तरीका है कि लोगों से जितना कम हो सके बात करें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा. घुटने, शरीर, पेट दर्द, रक्तचाप, आंख और शुगर की परेशानी हो सकती है. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का नियमपूर्वक पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.धनुः
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिनाई हो सकती है. कुछ कार्यों में उतार-चढ़ाव भी रहेगा. स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. बुधवार से स्थितियों में सुधार होने लगेगा. बृहस्पति की राशि पर पूर्ण दृष्टि से लाभ होगा. आपके कार्य बनेंगे. नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. व्यापार में लाभ होगा. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के अंत में सफलता का योग है. अचानक धनलाभ होगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. सर्दी जुकाम, सरदर्द, रक्तचाप, शुगर की परेशानी बढ़ सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला रोज जपें.
मकरः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. स्वजनों से कोई धोखा आदि मिलने की आशंका है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें. निर्णय सोच-विचारकर लें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. घर-परिवार का सहयोग बना रहेगा. सप्ताह के मध्य में मंगल की दृष्टि राशि पर होने से कई बड़े काम बनेंगे. भूमि संबंधी कार्यों में लाभ होगा. वाहन चलाने में सावधानी रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव से लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरी में सावधानी रखने की जरूरत है. विद्यार्थियों के लिए सफलता के लिए संघर्ष हो सकता है. सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. शत्रु परास्त होंगे. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. राजनीतिज्ञों के लिए उतार-चढ़ाव का समय है. पति-पत्नीके संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. पेट की परेशानी हो सकती है. खाने-पीने का ध्यान रखें. रक्तचाप और मोटापा से परेशानी होगी. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कुंभः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से प्रथम भाव में चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. मान-सम्मान मिलेगा. लोगों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य बनेंगे. सप्ताह के मध्य में सोचे हुए कार्य बनेंगे और बड़ी योजना सफल होगी. धनलाभ का योग है. बिजनेस-व्यापार में आमदनी बढ़ेगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय सफलतादायक है. नौकरी में उन्नति का समय है. सप्ताह के अंत में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. धन लाभ का योग भी है. यात्राएं हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. सरदर्द, जुकाम, उदर विकार की परेशानी रहेगी. हनुमद् आराधना करें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. आपके कई कार्य बनेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं. सप्ताह के मध्य में कुछ नए कार्य बनेंगे. वाहन आदि चलाने में विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर आदि हो सकता है. शत्रुपक्ष हावी होने का प्रयास करेगा. उससे सचेत रहें. सप्ताह के अंत में नए कार्य होंगे. आपकी योजनाएं भी सफल होंगी. परंतु किसी कारण कुछ मानसिक चिंता भी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. यात्रा का भी योग है. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. उदर विकार, ज्वर आदि की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने ले ए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला का प्रतिदिन जप करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
सहायक प्रोफेसर,(ज्योतिष)
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Mail: drntrivedi@gmail.com
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें-
निःसंतान हैं तो करें यह सरल ज्योतिषीय उपायः संतान प्राप्ति का सरल उपाय.
हर तिल कुछ कहता है
ये है वशीकरण का अचूक मंत्र: जिसको चाहें कर ले वश में
पार्वतीजी का शिवजी से प्रश्नः करोड़ों करते हैं गंगास्नान, फिर स्वर्ग में क्यों नहीं मिलता सबको स्थान?
