Advertisement728 × 90

एक हंस जिसके दर्शन से इंसान हो जाता है धनवान- वह हंस आपके आसपास भी है

एक हंस जिसके दर्शन से इंसान हो जाता है धनवान- वह हंस आपके आसपास भी है

Untitled

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

एक किसान को विरासत में खूब संपत्ति मिली थी. इस धन-संपत्ति ने उसे आलसी बना दिया. वह दिनभर चापलूसों से घिरा उनके साथ गप्पें हांकता. जिंदगी पूरी ऐश-मौज में कट रही थी.
इस लापरवाही का नौकर-चाकर, सगे-संबंधी सभी नाजायज फाय़दा उठा रहे थे. जिसको जहां मौका लगता, किसान की संपत्ति लूटने में लगा रहता.

एक बार किसान का एक पुराना दोस्त उससे मिलने उसके गांव आया. दो दिन में ही दोस्त को घर में मची लूट-खसोट का पता चल गया. उसने किसान को समझाने की कोशिश भी की लेकिन उसने अनसुना कर दिया.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.एक दिन किसान के दोस्त ने किसान से एक ऐसे महात्मा से मिलने को कहा जो बैठे-बिठाए अमीर होने का तरीका बताते हैं. किसान ने महात्मा से मिलकर अमीर होने का तरीका पूछा.

महात्माजी सारा माजरा समझ गए. उन्होंने किसान से कहा कि अमीर होने का तरीका है. वह कठिन तो नहीं पर तुम कर नहीं पाओगे.

उसने महात्माजी के पैर पकड़ लिए- महात्माजी कठिन हो या सरल, आप मुझे बस वह तरीका बताएं.

महात्माजी ने बताया- ‘हर रोज सूर्योदय से पहले एक हंस आता है. उस हंस के दर्शन आसान तो नहीं हैं लेकिन जो भी उसे एकबार देख ले, उसका धन दिन दोगुना, रात चौगुना बढ़ता है. हंस के दर्शन की कोशिश तुम्हें लगातार करनी होगी.’हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.किसान सूर्योदय से पहले उठा. हंस को खोजने खलिहान की ओर गया. वहां उसने देखा कि एक रिश्तेदार अनाज चुराकर भाग रहा है. पकड़े जाने पर वह माफी मांगने लगा. रिश्तेदार ने पहले की सारी चोरियों का माल लौटाया. उसने यह भी बताया कि इस चोरी मैं और कौन-कौन शामिल है.

उसके बाद वह गौशाला पहुंचा. वहां एक नौकर दूध चुरा रहा था. गौशाला में गंदगी के कारण बुरा हाल था.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.चूंकि मालिक ही देर तक सोता था तो नौकर भी देर तक सोते रहते थे. उसने नौकरों को फटकार लगाई और उन्हें धमकाया कि अगर काम में लापरवाही हुई तो नौकरी से निकाल देगा.

किसान नौकरों पर नजर रखने के लिए रोज आने लगा. खेत-गौशाला के साथ वह बाग-बगीचों के चक्कर भी लगाने लगा. वहां की व्यवस्था भी सुधरी. घर पहुंचकर दिन हिसाब-किताब लेते बीतता. इस तरह घर में होने वाली बेकार की जमघट बंद हो गई. किसान की आमदनी बढ़ गई.

हंस की तलाश में जल्दी उठने और घूमने-फिरने से किसान का स्वास्थ्य सुधर गया. उसके बच्चे भी साथ घूमने लगे. वे भी तंदुरूस्त हो गए. किसान का धन तो बढ़ा लेकिन उसे हंस नहीं दिखा. उसने कुछ दिन तक और हंस को तलाशा पर हंस मिला नहीं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.शिकायत करने किसान महात्माजी के पास पहुंचा. महात्माजी ने कहा, ‘किसान, तुम्हें हंस के दर्शन तो हो गए बस तुम उसे पहचान नहीं पा रहे. धन बढ़ाने वाला वह हंस है तुम्हारा परिश्रम. तुमने परिश्रम किया, जिसका लाभ अब तुम्हें मिलने लगा है.’

संकलन व संपादनः प्रभु शरणम्

आप सभी Maa Durga Laxmi Sharnam एप्पस जरूर डाउनलोड कर लें. माँ लक्ष्मी व माँ दुर्गा को समर्पित इस एप्प में दुर्लभ मन्त्र, चालीसा-स्तुति व कथाओं का संग्रह है. प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें या यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें. विनती है कि कृपया एप्प की रेटिंग जरूर कर दें.

ये भी पढ़ें-
देवी मां ने शाप के जरिये दिये वरदान, पूरी की भक्त की इच्छाएं
माता सीता ने क्या युद्ध में रावण के वंश के एक असुर का संहार भी किया था
जानिए विवाह का आठवां वचन क्या है?
पति को वश में रखने का द्रौपदी ने सत्यभामा को सिखाया तंत्र-मंत्र से ज़्यादा कारगर ये यंत्र-करवा चौथ स्पेशल

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

error: Content is protected !!