Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई)

free-daily-rashifal
बेहतर अनुभव और लेटेस्ट कथाओं के लिए प्रभु शरणम् Android ऐप्प डाउनलोड करें।google_play_store_icon

मेषः
आपके लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों के सहयोग से मान-सम्मान या तरक्की की प्राप्ति हो सकती है. वाहन सुख का योग है. यदि गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अच्छा है. किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. परिवार के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में विदेश यात्रा या छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. व्यवसाय के लिए समय अच्छा है. व्यापार के विस्तार का समझौता हो सकता है. राजनीतिज्ञों के लिए सप्ताह के आरंभ और मध्य में समय अच्छा है लेकिन सप्ताह के आखिर में कुछ दिक्कतें आने वाली हैं. विद्यार्थियों को सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. एडमिशन आदि के लिए काफी भागदौड़ हो सकती है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा विषम है. संतान को लेकर सप्ताह के अंत में कुछ चिंता हो सकती है. नौकरीपेशा लोग के लिए सप्ताह के अंत में स्थान परिवर्तन का योग है यानी ट्रांसफर की बात चल सकती है. शनि की ढैय्या के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य में पेट की थोड़ी परेशानी रहेगी. अशुभ प्रभावों से बचने के लिए हनुमानजी की आराधना करें.

वृषः
सप्ताह की शुरूआत सुखमय होगी. मानसिक तौर पर शांति रहेगी. आप आत्मविश्वास से भरे हुए महसूस करेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट हो सकती है या पुराने परिचय के कारण नौकरी में प्रमोशन आदि की संभावना बन सकती है. किसी मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है. व्यापारियों को धनार्जन में कोई समस्या नहीं आएगी. यदि आप किसी कार्य के लिए पहले से योजना बना रहे थे लेकिन शुरू नहीं कर पा रहे थे, तो समय अनुकूल आ रहा है. पूर्व में सोचे हुए कार्य बनेंगे या उनमें तेजी आ जाएगी. सप्ताह के मध्य में संतान के पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ने वाली हैं इस कारण सप्ताह के मध्य में आपको कुछ मानसिक चिंता हो सकती है. किसी धार्मिक यात्रा की यदि मन में बहुत दिनों से इच्छा पैदा हो रही है तो समय अच्छा है. मित्रों के सहयोग से धन आगमन का कोई और स्रोत बनता दिखाई पड़ेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता हो सकती है. व्यापारियों को सप्ताह के मध्य में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. राजनीतिज्ञों के लिए भी समय अनुकूल है. विद्यार्थियों के काम तो बनेंगे लेकिन उसके लिए भागदौड़ काफी होगी. सप्ताह के अंत में विवादों से बचें और गोपनीयता रखें. दांपत्य जीवन सुखमय है. प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे. जो लोग नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है. वात एवं पित्त रोगों से परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें.

मिथुनः

यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अचानक कोई खर्च सिर पर आ सकता है जो आपको चिंतित कर सकता है. माता-पिता से धन के लाभ का योग है. व्यवसाय के लिए समय औसत है. व्यापारी लोग निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति में रहेंगे, आशंकाओं से ज्यादा घिरे रहेंगे. निर्णय स्वविवेक से करें अन्यथा बाद में उसे बदलना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में भूमि-विवाद के कारण थोड़ी मानसिक चिंता रहेगी लेकिन आप धैर्य रखें, आपके पक्ष में बहुत कुछ अच्छा होगा. संतान पक्ष से अच्छी सूचना मिलने की संभावना है. छात्रों का राजनीति की ओर झुकाव रहेगा. उनके लिए समय बहुत अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. यदि वे ट्रांसफर आदि के लिए प्रयासरत हैं तो लाभ हो सकता है. सप्ताह का अंत भागदौड़ वाला रहेगा. पत्नी का सहयोग मिलने से कई चीजें आसान हो जाएंगी और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है. फिजूल के बहस से बचें और कटु वचन न कहें. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधान रहें. राजनीतिज्ञों को मन-प्रतिष्ठा गंवाने की आशंका सताएगी. हड्डी रोगों से परेशान हो सकते हैं. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

कर्कः
समय आपके लिए अनुकूल है. सप्ताह के आरंभ में कई काम बनते दिखेंगे या कुछ नया करने की इच्छा पैदा होगी और उस दिशा में आप कुछ तैयारी भी कर सकते हैं. विद्य़ार्थियों को अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी. उन्हें किसी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सफलता भी मिल सकती है. पढ़ाई के कार्य के लिए उन्हें यात्रा भी करनी पड़ सकती है. व्यापारियों को सप्ताह के मध्य में मित्रों की सहायता से कोई अचानक लाभ हो सकता है. परंतु सतर्क रहें आपके शत्रु आपसे ज्यादा चालाक हैं. इसलिए गोपनीयता भंग न होने दें. इस सप्ताह आपके लिए धैर्य रखने की विशेष जरूरत है. आमदनी तो बढ़ेगी लेकिन फिजूलखर्ची के कारण मन थोड़ा खिन्न होगा. सप्ताह के मध्य में मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलता नजर नहीं आएगा फिर भी स्थिति बहुत खराब नहीं होगी. सप्ताह के अंत में स्थिति सुधरने लगेगी. पति-पत्नी को पेट संबंधी शिकायत अचानक हो सकती है. कमर में दर्द से भी परेशानी होगी. नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन या प्रमोशन आदि की बात चल सकती है. यात्रा का योग है. सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों का मन उचटने लगेगा. अतिआत्मविश्वास उन्हें हानि पहुंचाएगा. सप्ताह के अंत में व्यापार में वृद्धि की दिशा में कुछ प्रयास हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है. उसे टालने की कोशिश करें. परिवार के साथ घूमने-फिरने या किसी यात्रा पर भी जाना हो सकता है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए महादेव और पार्वती की प्रतिमा की पूजा करें.

सिंहः
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल रहेगा. किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे या मांगलिक कार्य की इच्छा होगी. संतान के पक्ष से कोई अच्छी सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा. भाई के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी. कारोबार में लाभ की स्थिति बनी हुई है. राजनीतिज्ञों के लिए समय थोड़ा संघर्षमय रहेगा. सप्ताह के मध्य में आत्मविश्वास बढेगा. कला संगीत की ओऱ रूझान होगा. पैसे के लेन-देन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. विद्यार्थियों को सफलता के लिए विशेष रूप से भागदौड़ करनी पड़ेगी. शनि की ढैय्या के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य में बाधा है. मानसिक कष्ट होगा. कोई चोट भी लग सकती है. सप्ताह के अंत में आय में वृद्धि होगी लेकिन आप अपना खर्च भी बढ़ाते जा रहे हैं इससे मन थोड़ा खिन्न होगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. संतान के पक्ष से कोई मानसिक कष्ट हो सकता है. माता के स्वास्थ्य से भी कुछ चिंता हो सकती है. प्रेम संबंधों में कटुता आएगी. क्रोध का त्याग करें तो सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में इस सप्ताह आपके धैर्य की परीक्षा का समय है. यात्रा का योग है. अशुभ प्रभावों को खत्म करने के लिए सूर्य को जल दें.

कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा. रूके हुए कार्य पूरे होने शुरू होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मित्रों का बहुत सहयोग मिलेगा. मित्रों के साथ मधुर व्यवहार रखें तो कई कार्य बनेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा और आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. विवाहित लोगों के लिए दांपत्य सुख अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का विशेष सहयोग मिलेगा इससे उन्हें लाभ होगा. सप्ताह के मध्य में पति-पत्नी में अनबन होगी. क्रोध से बचें. इस सप्ताह आपको बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे चिड़चिड़ान हो सकता है. व्यापार में लाभ होगा. व्यापारिक यात्राएं भी करनी पड़ेंगी. राजनीतिज्ञों के लिए भी उत्कर्ष का समय है. यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पेट, कान, नाक और गले की कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के अंत में जीवसाथी के स्वास्थ्य के कारण थोड़ी चिंता रहेगी. धन का आगमन तो होगा लेकिन आपकी फिजूलखर्ची या किसी अज्ञात कारण से धन के घटने से थोड़ी मानसिक चिंता होगी. परिवार में कलह हो सकता है इससे भी आप थोड़े व्यथित रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलने से इस कलह में सुकून का अनुभव होगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. दांपत्य जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा. अशुभ प्रभावों को खत्म करने के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला का जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

तुलाः
सप्ताह की शुरूआत मानसिक रूप से शांति प्रदान करने वाली ही रहेगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नौकरी के क्षेत्र में तरक्की रहेगी. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. साढ़े साती के प्रभाव के कारण मानसिक रूप से कुछ कष्ट भी रहेगा. सप्ताह के मध्य में किसी बात पर परिजनों या सहयोगियों के साथ तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. आत्मनियंत्रण रखें, विवाद से बचें. कोर्ट-कचहरी के काम में आपको सफलता मिलेगी. वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधानी रखें. गोपनीयता भंग कर सकते हैं जिससे शत्रुपक्षों को हावी होने का मौका मिल जाएगा, इसलिए सतर्क रहें. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचटेगा. करियर को लेकर भ्रम होगा किंतु आत्मविश्वास में कमी नहीं आएगी जिसका लाभ मिलेगा. सप्ताह के अंत में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय है. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. इसलिए कड़वी बात न करें. व्यापारियों को सप्ताह के अंत में कुछ उतार-चढाव से जूझना पड़ेगा. व्यापार के सिलसिले में भागदौड़ भी हो सकती है लेकिन वह लाभप्रद रहेगी. अशुभ कारकों का नाश करने के लिए दुर्गाकवच का पाठ करें.

वृश्चिकः
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलवाला रहेगा. सप्ताह के आरंभ में आपमें बहुत जोश रहेगा. आत्मबल बढ़ा होने के कारण कई कार्य बनेंगे या कामों में तेजी आएगी. आलस्य या टालमटोल के रवैये के कारण आपके कार्य रूकने लगेंगे. संतानपक्ष की ओर से कोई कष्ट है. आपका शत्रुपक्ष प्रबल हो रहा है जो आपको मानसिक पीड़ा दे सकता है. आत्मविश्वास बनाए रखें उससे ही आप इन परेशानियों पर जीत हासिल करने में सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी लेकिन फिजूलखर्ची के कारण मन व्यथित होगा. किसी प्रियजन से विछोह या अलगाव हो सकता है. वातरोग से परेशान हो सकते हैं. आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. कुछ चोरी आदि का भय भी आपको सताएगा. बड़े प्रोजेक्ट आरंभ करने की इच्छा पैदा होगी लेकिन लेन-देन में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. अचानक किसी बड़े काम का प्रस्ताव आ सकता है. राजनीतिज्ञों के लिए समय संघर्षमय है. अनुचित निर्णय करने के कारण मान-सम्मान गिरेगा. आर्थिक स्थिति के कारण सप्ताह का मध्य कुछ चिंता में रहेगा लेकिन सप्ताह के अंत में सुधार होने पत्नी के स्वास्थ्य के कारण थोड़ी चिंता रहेगी. कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाए रखें तो अच्छा. साढ़े साती के प्रभाव के कारण आप मानसिक पीड़ा से गुज रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए भी समय संघर्षपूर्ण है. हनुमत आराधना करें तो परेशानियों कुछ कम हो जाएंगी.

धनुः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फल वाला रहेगा. साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण थोड़ा समय कष्टमय गुजर रहा है. अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं. वाहन की खरीद का योग है. घर निर्माण आदि की दिशा में अच्छी पहल हो सकती है. आपके सभी कार्यों में विलंब होने से मन थोड़ा खिन्न होगा. सफलता मिलेगी लेकिन रूकावटें आने से उसमें विलंब होगा. राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं. किसी प्रभावशाली नेतृत्व से मेल-मिलाप का लाभ मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों का अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है. क्रोध से बचें. घर-परिवार में भी तनातनी की स्थिति आ सकती है. व्यापारियों को विवाद से बचने के लिए सलाह दी जाती है. सप्ताह के अंत में आय में थोड़ा सुधार होगा लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण थोड़ा मन दुखी होगा. विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पडेगी. प्रेम में मनमुटाव पैदा होगा. पारिवारिक जीवन में आपके उग्र व्यवहार कारण कलह हो सकता है. क्रोध से बचें. गले और त्वचा की बीमारी से पीड़ित होंगे. हनुमत आराधना करें. मंगलवार को संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

मकरः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फल वाला रहेगा. सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे. व्यापार के लिए समय अच्छा है. आशा-निराशा के भाव आते रहेंगे. व्यस्न के प्रति रूझान बढेगा जिसके कारण किसी परेशानी में आ सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग है. भूमि-वाहन आदि की खरीद का योग है. परिजनों का स्नेह मिलने से मन खुश रहेगा. सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण थोड़ी चिंता होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन आदि की बात चलने से मन प्रसन्न रहेगा. अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति आएगी उसे टालने का प्रयास करें. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. मान-सम्मान बढेगा. व्यापार के लिए समय अच्छा है. लाभ होगा. लेन-देन में सावधानी बरतें. व्यापारियों को सुझाव है कि बहुत जरूरी न हो तो यात्रा को टालें. प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक-ठाक है. पेट और हड्डी की बीमारी हो सकती है. शिवजी की पूजा करें.

कुंभः
मानसिक शांति बनेगी रहेगी. धर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन की बात चल सकती है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वरोजगार में लाभ की स्थिति रहेगी. व्यापारियों को लाभ के कुछ नए अवसर भी बनेंगे. सप्ताह के मध्य में वैवाहिक जीवन में बाधा आएगी. किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक मित्रों के कारण सप्ताह के अंत में धन प्राप्ति हो सकती है. शोधार्थियों के कार्य पूर्ण होंगे और विदेश यात्रा भी हो सकती है. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे इससे शत्रु पराजित होंगे. सप्ताह के मध्य में दांपत्य जीवन में थोड़ी कठिनाई आ सकती है. सर्दी, जुकाम और गैस की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए हनुमत आराधना करें.

मीनः
आपके लिए यह सप्ताह सुखद फलवाला रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है. नौकरी में बदलाव हो सकता है. सप्ताह के मध्य में आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा. लेकिन काम के सिलसिले में आपकी बहुत भागदौड़ हो सकती है इस कारण मन थोड़ा परेशान होगा. संतानपक्ष से कोई अच्छी सूचना मिलने से हर्ष का माहौल रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल या रिश्तेदारों के यहां यात्रा हो सकती है. सप्ताह के अंत में आय से ज्यादा व्यय होने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. सप्ताह का अंत राजनीतिज्ञों के लिए उत्कर्ष का समय है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों के सहयोग से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. माता के स्वास्थ्य से थोड़ी चिंता हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा. व्यवसाय के लिए भी समय अच्छा रहेगा. संक्रमण के कारण छाती या सांस की परेशानी हो सकती है. अशुभ फलों से मुक्ति के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें. गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

बेहतर अनुभव और लेटेस्ट कथाओं के लिए प्रभु शरणम् Android ऐप्प डाउनलोड करें।google_play_store_icon

प्रभु शरणम्