विपत्ति का टूटेगा पहाड़, अगर शनिवार को किया ऐसा
देव भगवान भोलेनाथ के शिष्य हैं। इसलिए उनमें भगवान शिव के भी कई गुण हैं। जैसे शनिदेव अत्यंत न्यायप्रिय हैं, थोड़ी सी पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन क्रोधी भी हैं, थोड़ी सी भी गलती उन्हें नाराज कर देती है।
इसलिए शनि महाराज के विशेष दिन यानी शनिवार को कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जो उन्हें नाराज कर दे। ऐसा करने से मनुष्य पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसे कोई राह नहीं सूझती।
अक्सर शनिवार के दिन छुट्टी होने की वजह से लोग खरीदारी करने निकल जाते हैं। आईए आपको बताते हैं कि शनिवार को ऐसा कौन सी वस्तु है जिसे घर में लाने से शनिदेव के क्रोधित होने का खतरा रहता है।ऐसी कौन सी चीजें हैं जो शनिवार को हर्गिज नहीं खरीदनी चाहिए, जानें अगले पेज पर.
-
करीब पांच लाख लोग हर सुबह प्रभु शरणम् ऐप्प जरूर खोलते हैं. कई वर्षों से लाखों लोगों की दैनिक पूजा प्रभु शरणम् से होती है. एक बार लिंक क्लिक कर आप भी जानें, क्यों लाखों लोगों को इतना प्रिय है प्रभु शरणम्…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें

लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
उन वस्तुओं के बारे में जानिए जो शनिवारको घर में अपने उपयोग के लिए नहीं खरीदनी चाहिए। हां,दान के लिए खरीद सकते हैं पर उनको दान कर भी देना चाहिए अन्यथा शनि कुपित होते हैं।
लोहा- लोहा शनिदेव की धातु है। इसपर शनिदेव का साक्षात् वास होता है। शनिवार को लोहा खरीदकर कभी घर में नहीं लाना चाहिए। कहते हैं शनि को लोहा लाना मतलब बाहर से शनिदेव को निमंत्रण देकर ले आना। शनिदेव को ले आना बुरा नहीं पर उनकी सेवा-आवभगत में कमी हुई तो फिर परेशानी आ सकती है।
-
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें

लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
कोयला– शनिवार को कोयला खरीदकर घर में न लाएं। कई जगहों पर तो शनिवार को कोयला स्पर्श भी नहीं किया जाता।
नमक– शनिवार को नमक खरीदकर घर में न लाएं। इससे दरिद्रता का वास होता है।
सूई– शनिवार को सूई भूले से भी न खरीदें। बीमार व्यक्ति की आवश्यकता के लिए दी जाने वाली सूई की निडिल के लिए बंधन नहीं है।शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
सरसों– शनिवार को सरसों या सरसों का तेल दान देने की परंपरा है लेकिन इसे बाहर से घर में न लाएं, इससे अशांति फैलती है।
बैंगन– गहरा नीला या बैंगनी रंग शनिदेव का रंग है। इसलिए शनिवार को बैंगन खरीदकर घर में लाना भी उचित नहीं माना जाता है।
काली उड़द– काली उड़द से शनिदेव की पूजा की जाती है। इसलिए काली उड़द भी शनिवार के दिन खरीदकर घर में न लाएं। इससे नकारात्मक फल प्राप्त होता है और अनिष्टकारी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं।शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
काला तिल– शनिवार को काले तिल का दान करना चाहिए। उसे खरीदकर घर में लाने से शनिदेव रुष्ट होते हैं।
काली मिर्च– शनिवार को काली मिर्च की खरीदारी से घर में नकारात्मकता आती है।
काला वस्त्रः शनिवार को काला वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए।
मशीऩः शनिवार को किसी भी तरह की मशीन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि उसमें लोहा होता है। इलेक्ट्रॉनिक या बिजली के सामान खरीदने से भी बचना चाहिए।
इन सब चीजों के अतिरिक्त शनिवार को और कुछ खरीदने में कोई दोष नहीं लगता लेकिन शनिवार को उपरोक्त चीजों को घर में लाना वर्जित है।