चंद्रराशि आधारित लोकप्रिय राशिफलः 24 जुलाई से 30 जुलाई
डॉ. नीरज त्रिवेदी जी द्वारा तैयार यह राशिफल चंद्रराशि आधारित है. अतः अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार ही राशिफल देखें. अपने नाम या जन्म के डेट के अनुसार नहीं. इस राशिफल को पांच लाख से अधिक लोग पढ़ते हैं. राशिफल के विषय में लोगों का उत्साह कितना है यह आप प्रभु शरणम् ऐप्प की रेटिंग करते समय लोगों के द्वारा दिए गए कमेंट से समझ सकते हैं. गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है.
डॉ नीरज त्रिवेदी जी का संक्षिप्त परिचयः
डॉ. नीरज त्रिवेदीजी ने ज्योतिषशास्त्र में आचार्य और फिर ज्योतिष में पीएचडी की शिक्षा प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रहण की है. ज्योतिषशास्त्र के अध्ययन के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर की है. वर्तमान में डॉ. त्रिवेदीजी राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के जयपुर परिसर में स. प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

(चित्रः साभार इंटरनेट से लिया गया है)
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp पर चाहिए तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam नाम से SAVE करें फिर SEND लिखकर हमें WhatsApp कर दें. जल्द ही आपको पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.
अब जानिए साप्ताहिक राशिफल(24 जुलाई से 30 जुलाई, 2017)
मेष राशिः
यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से चतुर्थ चंद्रमा एवं शनि के भी अष्टम भाव में उपस्थित होने से सप्ताह की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं होगी. कोई भी काम संघर्ष परिश्रम से बनेगा. उतार-चढ़ाव के साथ कार्य बनेंगे, काम को लेकर मानसिक चिंता रहेंगी. योजना-परियोजना में बाधा आएगी. सोच-विचारकर कोई कार्य करें. वाद-विवाद तनाव की आशंका है इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा आप परेशानी में आ सकते हैं. जल्दीबाजी में कोई कार्य न करें. आय में कमी आएगी. आर्थिक पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा. धैर्य रखें यह समय लंबा नहीं चलेगा.
पुनः सप्ताह के मध्य से चंद्रमा के राशि परिवर्तन के साथ ही स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी. आय में सुधार होगा. धन लाभ का योग बन सकता है. सभी का सहयोग प्राप्त होगा. घर में सुख शांति समृद्धि रहेगी. आय के कोई नए स्रोत या जरिया बनता दिख सकता है. कोई शुभ सुखद समाचार की प्राप्ति भी सकती है. इससे मन प्रसन्न रहेगा, उमंग का माहौल रहेगा. व्यापार कारोबार में उतार चढ़ाव के साथ लाभ होगा. लाभ के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम तो करना पड़ेगा. लेन-देन से जहां तक हो सके टालें. यदि एकदम जरूरी है तो लिखत-पढ़त में कोई कमी न हो लेन-देन से पहले. विद्यार्थीयों के लिए परिश्रम की आवश्यकता है. मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी, भाग्य के दम पर बात बनने की संभावना थोड़ी कम है. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए सावधानी से कार्य करने का समय है. जल्दीबाजी में कोई कार्य न करें. अधिकारियों से तालमेल बैठाने का प्रयास करें. ऑफिस में मन को शांत रखकर कार्य करें अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं. तनाव से बचें.सप्ताह के अंत में भी स्थितियां अनुकूल रहेंगी. धन लाभ होगा. घर-परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. सबका सहयोग प्राप्त होगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. योजना परियोजना में सफलता मिलेगी. शुभ कार्य होंगे. यात्राएं हो सकती है. कहीं घूमने जाने का अवसर बन सकता है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. जिनके प्रेम संबंध है उनके लिए मध्यम योग है. प्रेम में तनाव की आशंका है, मन शांत रखें. किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट में परेशानी, फोड़े-फुंसी इत्यादि से कुछ शारीरिक परेशानी रहेगी. हनुमत आराधना के साथ-साथ शिवजी को जलाभिषेक करें. मंदिर में जाएं ओम नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए लोटे की पतली धार से शिवजी जल चढ़ाएं. मंदिर में ही हनुमान चालीसा या हनुमानजी के कोई भी मंत्र का जप करें. शत्रुओं से परेशानी है तो शत्रुंज्य स्तोत्र का जप करें. शत्रुंज्य स्तोत्र का जप थोड़ा कठिन है. यदि आप वह नहीं कर पाते तो बजरंग बाण का पाठ करें. प्रभु शरणम् ऐप्प के हनुमान मंत्र शरणम् में ये सब मिल जाएंगे. वहां से पाठ कर सकते हैं. लिंक ठीक नीचे है.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
वृष राशिः
वृष राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा एवं राशि पर शनि की पूर्ण दृष्टि होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन लाभ होगा. पराक्रम-प्रभाव में वृद्धि होगी. आपके प्रतियोगी आप पर गिद्ध दृष्टि बनाए हुए हैं. उनसे सावधानी बरतते हुए कोई कार्य करें. अपने निर्णय सबके समक्ष न आने दें. आपका कोई राज खुल सकता है जिसका लाभ विरोधी लेने का प्रयास करेंगे. इसलिए गोपनीयता बरतें. लोगों पर ज्यादा विश्वास ना करें. समय अनुकूल है थोड़ी भागदौड़ होगी पर काम भी तो बनेंगे.
सप्ताह के मध्य में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करना होगा. अनुकूलता के आसार कम दिख रहे हैं इसलिए छोटी-मोटी विघ्न बाधाएं अप्रत्याशित खड़ी होंगी. इनसे लड़कर जीतना होगा. आय में कुछ कमी आ सकती है. आर्थिक पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा. व्यर्थ की भागदौड़ किसी को लेकर हो सकती है. परेशान होने की जरूरत नहीं, धैर्य रखें परिश्रम करें. उतार-चढ़ाव से ही सही पर कार्य बनेंगे. व्यापार कारोबार में सावधानी बरतनी होगी. लेन-देन के मामले में सावधानी रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है. व्यापार में कुछ लेन-देन के कारण नुकसान की आशंका है. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई लिखाई में उतार चढ़ाव रहेगा, अचानक कोई परेशानी आ सकती है. तनाव से बचें, मेहनत करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. परिश्रम से काम बनेंगे, जिम्मेदारियां जो भी दी जाएं उसे स्वीकार करें और काम करें. अच्छे से निर्वहन करें ज्यादा गुणा-गणित करने के लिए समय अभी सही नहीं है.
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् धर्मप्रचार के लिए बना है, एकदम फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी. संतान सुख से मन प्रसन्न रहेगा. धनलाभ होगा. परिश्रम से सारे काम बनते जाएंगे. यात्रा होगी, यात्रा लाभप्रद रहेगी. जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों का आगमन होगा मित्र से मुलाकात होगी. जीवनसाथी का भाव सहयोगपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में मधुरता आएगी. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट में संबंधित परेशानी, लीवर संबंधित परेशानी, घुटनों में दर्द, त्वचा संबंधित परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. तनाव से बचना होगा. शिवजी को रोज जल चढ़ावें. सोमवार को कच्चा दूध चढ़ाएं. पैकेट वाला दूध नहीं. वह कच्चा नहीं होता, उबला होता है. दूध चढ़ाते समय ऊँ नमः शिवाय का जप करते रहें. शिवजी के अभिषेक में गलतियां न करें. लोग अक्सर करते रहते हैं. हाल ही में हमने बताई थी विधि, उसका भूल से भी उल्लंघन न करें. पुनः आपके लिए दिया जा रहा है. नीचे लिंक से पढ़ सकते हैं.
मिथुन राशिः
यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. समय अनुकूल रहेगा. आपके कार्य बनेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन लाभ होगा, सुख सुविधा की प्राप्ति होती. सुख-सुविधा से जुड़ी कोई वस्तु प्राप्त हो सकती है या कोई आनंद-ऐश्वर्य से जुड़ी कोई पुरानी लालसा पूरी हो सकता है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. योजना परियोजना में सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. नए नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, संपर्क क्षेत्र से लाभ होगा.
सप्ताह के मध्य में भी स्थितियां अनुकूल रहेगी. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. बंधु-बांधवों का सहयोग रहेगा. भाइयों के सहयोग से कुछ मनपसंद कार्य होंगे. आपके प्रभाव में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा. लोगों के प्रति अच्छी भावना रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार कारोबार में उतार-चढ़ाव के साथ लाभ होगा. सावधानी बरतते हुए व्यापार में काम करें, सफलता मिलेगी. परिश्रम से लाभ होगा. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, भागदौड़ रहेगी. परिश्रम से कार्य बनेगा. मेहनत करने से सफलता मिलेगी एवं जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. सावधानीपूर्वक कार्य करते रहें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, परिश्रम करें सफलता मिलेगी. आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.सप्ताह के अंत में कुछ परेशानियों का सामना हो सकता है. कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करें. मन अप्रसन्न रहेगा. कहीं से पैसा आता दिख रहा था पर उसमें आई अचानक कोई अड़चन से मन खिन्न हो जाएगा. आर्थिक पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा. घर परिवार को लेकर भी कोई चिंता हो सकती है. कुछ कार्य समय से नहीं होने से मन खिन्न रहेगा. सावधानीपूर्वक कार्य करें. जल्दीबाजी में कोई निर्णय न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है. अपने से बड़ों, से नजदीकियों से विचार विमर्श कर कोई कार्य को आगे बढ़ाएं. तनाव, वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. दांपत्य जीवन वैसे तो अनुकूल रहेगा पर कोई विवाद भी हो सकता है इसलिए बोलने में सावधानी बरतें. किसी से ज्यादा अपेक्षा ज्यादा ना करें. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट की परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. गणेशजी के साथ-साथ शिव पार्वतीजी का पूजन करें. शिवजी को जल चढ़ावें, एवं गणपति संकट नाशन स्तोत्रका पाठ जरूर कर लें. रोज नहीं हो पाता तो कम से कम सोमवार और बुधवार को तो जरूर कर लें. स्तोत्र प्रभु शरणम् ऐप्प के गणपति शरणम् सेक्शन में है. वहां से पाठ कर सकते हैं. ऐप्प का लिंक नीचे है.
करीब पांच लाख लोग अपनी नित्यपूजा प्रभु शरणम् ऐप्प की सहायता से करते हैं. आप भी जुड़कर लाभ लें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है तो फिर क्यों चूक रहे हैं.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-कर्क राशिः
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि में गोचर से चंद्रमा है एवं सूर्य मंगल की युति है. इससे सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. मनोनुकूल कार्य होगा. सफलता प्राप्ति होगी. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा पर सूर्य और मंगल की युति बहुत आक्रामक भी बनाती है. साधारण बातों पर भी तनातनी के लिए तैयार रहेंगे, इससे संभलें. वाद-विवाद की प्रबल संभावना है और इससे आप परेशानी में आएंगे. किसी के साथ लड़ाई झगड़ा तक हो सकता है. परामर्श है कि बातों को थोड़ा अनसुना करें और क्रोध आने पर शिव-शिव का उच्चारण करके मन को शांत करें. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. सभी कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी. नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. आपकी जिम्मेदारी प्रभाव में वृद्धि होगी. लोग आपके काम करने के तरीके से प्रसन्न रहेंगे. हुए कार्यों में गति आएगी, सफलता मिलेगी.
सप्ताह के मध्य में भी स्थितियां अनुकूल रंहेगी. धन लाभ होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. लोगों की सहायता प्राप्त होगी. नाते में रिश्तेदारों के सहयोग से कई कार्य पूर्ण होंगे. धन लाभ होगा एवं आर्थिक पक्ष में तेजी से सुधार होता चला जाएगा. आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. समय साथ देगा. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, संपर्क क्षेत्र से लाभ होगा. भागदौड़ के साथ साथ नए कार्य में भागीदारी रहेगी. व्यापार कारोबार में समय अनुकूल रहेगा. जमीन जायदाद प्रॉपर्टी मामलों में सफलता मिलेगी. व्यापार में तेजी आएगी, लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा, परिश्रम करें अतिरिक्त तो ही सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए भी समय मध्यम है. नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, परिश्रम करें. अधिकारी वर्ग से तालमेल बैठाकर कार्य करें. समय अनुकूल रहेगा, परिश्रम करते रहें.सप्ताह के अंत में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. समय साथ देगा. बंधु-बांधव का सहयोग प्राप्त होगा, प्रभाव में वृद्धि होगी. व्यस्तता रहेगी. पराक्रम में वृद्धि होगी. आप के प्रभाव से कई कार्य बनेंगे, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी के सहयोग से कई कार्य पूर्ण होंगे. परिश्रम करें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में तनाव उत्पन्न होगा, तनाव से बचें. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, रक्तचाप की समस्या, पेट में परेशानी, घुटनों में दर्द, मानसिक तनाव से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट की आशंका है. ओम नमः शिवाय का जप करते हुए शिवजी पर जल चढ़ाएं. शिवमंदिर में सोमवार को रूद्राष्टकम् का पाठ करें. प्रभु शरणम् ऐप्प के शिव शंभु शरणम् सेक्शन में शिवजी के सारे मंत्र हैं. वहां से पाठ कर सकते हैं. लिंक ठीक नीचे है.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
सिंह राशिः
सिंह राशि वलों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से बारहवें भाव में स्थित चंद्रमा, सूर्य बुध की राशि में स्थिति और राहु के गोचर के कारण सप्ताह की शुरुआत धीमी गति से होगी. आय में कमी आएगी. कोई भी कार्य सरलता से नहीं बनेंगे. जो काम आसानी से पूरे हो सकते थे उसमें भी छोटी-मोटी अड़चनें आती रहेंगी. कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, नुकसान हो सकता है. वाद-विवाद, तनाव से बचें, भागदौड़ से बचें. चोट-चपेट से बचें. किसी प्रकार के अपयश बदनामी की आशंका भी है. इसलिए लोगों के साथ बातचीत में बहुत सतर्क-सावधान रहें. मान सम्मान में कमी आएगी.
सप्ताह के मध्य में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी. आय में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन लाभ होगा. कार्यों की अड़चनें दूर होगी. समस्याएं कम होंगी. संतान को लेकर मन चिंतित हो सकता है. संतान से जुड़े किसी काम में भागदौड़ परेशानी हो सकती है. शत्रुओं से सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान करा सकते हैं. लोगों पर विश्वास ज्यादा न करें, स्वयं मेहनत करें. परिश्रम करें, लाभ होगा. सफलता मिलेगी. व्यापार-कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी, लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, सफलता मिलेगी. परिश्रम करते रहें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सतर्कता से काम करने का समय है. अधिकारी वर्ग आपके क्रिया-कलाप से नाराज हो सकते हैं इसलिए थोड़ा सावधानी से कार्य करें.सप्ताह का अंत अनुकूल रहेगा. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी, लाभ होगा. सभी का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. काम भी बनेंगे. जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा. प्रेम में तनाव की आशंका है. वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, आंखों में परेशानी, रक्तचाप, शुगर संबंधित परेशानी, पेट में परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. प्रतिदिन शिव-पार्वतीजी का पूजन करें. शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें. प्रभु शरणम् ऐप्प के शिवशंभु मंत्र सेक्शन में है. सूर्य को जल भी देना है. तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा गुड़, लालफूल और रक्तचंदन डाल लें. यदि यह सब नहीं उपलब्ध है तो कुमकुम या रोली आसानी से मिल जाती है. उसे ही जल में मिला लें. रूद्राष्टकम एवं अन्य मंत्र आपको प्रभु शरणम् में आसानी से ऑफलाइन मिल जाएंगे. लिंक नीचे है. इसे क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
कन्या राशिः
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित चंद्रमा एवं बृहस्पति का गोचर होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आय में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन लाभ होगा. सबका सहयोग प्राप्त होगा. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, भागदौड़ रहेगी. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. नए-नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, संपर्क बढ़ेगा. संपर्क क्षेत्र से लाभ होगा.
सप्ताह के मध्य में समय मध्यम रहेगा. आय में कमी आएगी. धन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. कर्ज लेना पड़ सकता है. परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आय में आ रही बाधा को लेकर मन चिंतित रहेगा. धैर्य रखकर कार्य करें. तनाव से बचें. व्यापार कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा, कारोबार में वृद्धि होगी, लाभ होगा. यात्रा पर जाना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है, परिश्रम करें सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है. अधिकारी वर्ग आपके क्रियाकलाप से खुश रहेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. अपने कार्यों को लेकर टालमटोल का रवैया तत्काल छोड़ें अन्यथा जल्द ही परेशानी में आ सकते हैं. अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करें.सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल रहेंगी. समय आपके पक्ष में रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. संपर्क बढ़ेगा. भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा. घर परिवार की जिम्मेदारियों में सफलता प्राप्त होगी. धन की कुछ समस्या आ सकती है इसलिए फिजूलखर्ची और दिखावे के लिए किए जाने वाले खर्चे से बचना होगा. गणेशजी के साथ-साथ शिव पार्वतीजी का पूजन करें. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट में परेशानी, शुगर संबंधित समस्याएं चोट-चपेट की संभावना भी है. शिव पार्वती का पूजन करें. संकटनाशन गणपति स्तोत्र का पाठ करें. प्रभु शरणम् के गणेश शरणम् में यह स्तोत्र है. वहां से पाठ कर सकते हैं. लिंक ठीक नीचे है.
करीब पांच लाख लोग अपनी नित्यपूजा प्रभु शरणम् ऐप्प की सहायता से करते हैं. आप भी जुड़कर लाभ लें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है तो फिर क्यों चूक रहे हैं.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-तुला राशिः
यह सप्ताह मिला जुला रहेगा. राशि से दशम चंद्रमा एवं मंगल की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी परंतु शत्रु मंगल की दृष्टि से कई सारे उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे. काम परिश्रम से बनेंगे, सावधानी पूर्वक कार्य करें. काम को लेकर सतर्कता जरूरी है. कोई भी कार्य में नुकसान कर आने की संभावना है. शत्रुओं की तरफ से बाधा उत्पन्न हो सकती है, शत्रु से विशेष सावधानी बरतें. आपके पराक्रम में कमी आएगी. आय में वृद्धि का योग बनेगा. मंगल की दृष्टि से कुछ कार्यों में उतार-चढ़ाव तो रहेगा पर कुछ कार्य बनेंगे भी. कहीं से अचानक कोई आमदनी भी हो सकती है.
पुनः सप्ताह के मध्य में आय में वृद्धि रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन लाभ होगा. कई कार्य समय से होने की उम्मीद रहेगी पर मंगल आपको तनाव, वाद-विवाद के लिए उसकाएगा. उससे बचना होगा. जल्दीबाजी में कोई कार्य नहीं करें. व्यापार कारोबार के लिए मध्यम समय है, लेन-देन से बचना होगा. सावधानीपूर्वक सतर्कता पूर्वक व्यापार व कारोबार में भागीदारी रखें. लेन-देन बहुत पारदर्शी होना चाहिए नहीं तो पैसा फंसेगा. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. अतिरिक्त परिश्रम करें तभी सफल हो पाएंगे. नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा.सप्ताह के अंत में सावधानीपूर्वक काम करें. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. चोट-चपेट लग सकता है. यात्रा में सावधानी बरतें. लोगों का सहयोग मिलता रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा. जोड़ों में दर्द व पेट में परेशानी होगी. वाहन सावधानी से चलाएं. शिव-पार्वती की पूजा करें. शिवजी को जलाभिषेक ओम नमः शिवाय के साथ करें. शिवमंदिर में रूद्राष्टकम् का पाठ करें. रुद्राष्टकम् प्रभु शरणम् ऐप्प में बिना इंटरनेट के भी शिवमंत्र सेक्शन में देख सकते हैं. इस ऐप्प तो अपने साथ रखें. रूद्राष्टकम् का नियम से पाठ करें, लाभ होगा. प्रभु शरणम् का लिंक यहां नीचे है.
करीब पांच लाख लोग अपनी नित्यपूजा प्रभु शरणम् ऐप्प की सहायता से करते हैं. आप भी जुड़कर लाभ लें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है तो फिर क्यों चूक रहे हैं.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
वृश्चिक राशिः
राशि से नवम चंद्रमा सूर्य मंगल के साथ बैठा हुआ है. इससे सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आय में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है. सोचे हुए कार्यों में अकारण विलंब भी हो सकता है. परिश्रम से मेहनत से स्वयं के प्रयास से ही कार्य बनेंगे, किसी अन्य से अपेक्षा ज्यादा न करें. जब आपको जरूरत होगी वह पीछे हट जाएगा. स्वयं परिश्रम करें, सावधानीपूर्वक कार्य करने का समय है. यह समय संभलकर सतर्कता से रहने का है. कर्ज संबंधित मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे.
सप्ताह के मध्य में स्थितियां अनुकूल रहेंगी. आय पक्ष, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कुछ लोगों से गोपनीयता रखते हुए कार्य करें. ज्यादा अपेक्षा करने से नुकसान हो सकता है. पुराने मामलों, रुके हुए मामलों में सतर्कता जरूरी है, सावधानी के काम करें. परिश्रम से सफलता मिलेगी. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. घर-परिवार को लेकर मन कुछ चिंतित रह सकता है. अपने नज़दीकी संबंधित लोगों से राय-विचार विमर्शकर कोई कार्य करें नहीं तो नुकसान हो सकता है. व्यापार कारोबार में समय मध्यम है. लेन-देन से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है. व्यापार में सतर्कता बहुत आवश्यक है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा, पढ़ाई में बाधा खड़ी हो सकती है. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. इसे लेकर थोड़ा सजग रहे. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. व्यस्तता बढ़ेगी, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. अधिकारियों से तालमेल बैठाकर सावधानीपूर्वक कोई कार्य करें. समय मध्यम रहेगा.सप्ताह के अंत में समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आय में वृद्धि होगी. सबका सहयोग प्राप्त होगा. नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. संपर्क बढ़ेगा. संपर्क क्षेत्र से लाभ होगा. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट की आशंका बन रही है. आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में तनाव होगा. तनाव से बचें, जल्दीबाजी में कोई कार्य न करें. प्रेम में तनाव विवाद का रूप ले सकता है इसलिए धैर्य से विचार कर समस्या का समाधान करें. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट में परेशानी, घुटनों में दर्द, रक्त संबंधित परेशानी रहेगी. हनुमद् आराधना करें. आपको प्रतिदिन सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ और बजरंग बाण का पाठ संभव हो तो पांच बार नहीं तो कम से कम एक बार जरूर करना है. इसके अलावा शिवजी को प्रतिदिन जल चढ़ावें. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण को आसानी से पढ़ने के लिए प्रभु शरणम् ऐप्प डाउनलोड कर लें. इसके हनुमान शरणम् सेक्शन में हनुमान जी के सारे मंत्र मिल जाएंगे. नीच लिंक से डाउनलोड कर लें. आपको सुविधा रहेगी पूजा-पाठ में.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धनु राशिः
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत धीमी गति से होगी. आय में कमी आएगी, आर्थिक पक्ष कमजोर होगा. आर्थिक पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा. किसी के साथ वाद विवाद की बड़ी आशंका है. आप तनाव, वाद-विवाद से बचें. कई बार कुछ बातों को अनदेखा अनसुना कर देना ही लाभप्रद रखता है. आपका मन अशांत होगा इसलिए प्रयास करें धैर्य धारण की. किसी से अकारण एक शब्द नहीं बोलना है. सबको इग्नोर करना है. कोई भी कार्य परिश्रम से दिक्कत से बनेगा, सावधानीपूर्वक और धैर्य रखकर ही कार्य करें. काम में सतर्कता जरूरी है, जल्दी बाजी में नहीं करें.
पुनः सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होगा. आय में तेजी आएगी. अनुकूल समय रहेगा. जिन कामों में अनावश्यक बाधा-विलंब देखने को मिल रहा था उसकी अड़चनें मिटनी शुरू होंगी. तेजी से कार्य बनेगा. मन प्रसन्न रहेगा. घर-परिवार को लेकर मन चिंतित रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. धनलाभ होगा. आय का कोई नया रास्ता खुल सकता है. व्यापार-कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. मेहनत करें. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी, उन्नति होगी. मन प्रसन्न रहेगा.सप्ताह के अंत में समय अनुकूल रहेगा. योजना-परियोजना में सफलता मिलेगी. कार्यों में भागीदारी अच्छी रहेगी. जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. परिवार को लेकर चिंताएं दूर होंगी. संतान सुख प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. जीवनसाथी से तालमेल बिठाने का प्रयास करें. वाद-विवाद का निपटारा प्रेम से विमर्श करके करें. यदि आप प्रेम संबंधों में हैं तो वहां भी तनाव की आशंका है. आपको संबंधों को निभाने की कुशलता सीखनी चाहिए. धैर्य और छोटी-मोटी बातों की अनदेखी इसके लिए जरूरी है. पेट की परेशानी, त्वचा संबंधित, रक्तचाप से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. शिवजी को जल चढ़ावें. श्रीरामस्तुति या विष्णु पंजर स्तोत्र का पाठ करें. यह आपको प्रभु शरणम् के श्रीराम शरणम् और श्रीविष्णु शरणम् सेक्शन में मिल जाएगा. प्रभु शरणम् से इसे आप बिना इंटरनेट के भी पढ़ सकते हैं. इस लिंक से डाउनलोड कर लें. आपके पास यह ऐप्प होना चाहिए. मोबाइल में धर्म-कर्म की चीजें भी रखा करें. नीचे लिंक से डाउनलोड कर लें और मंत्र पाठ करते रहें.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-मकर राशिः
मकर राशि वाले के लिए समय मिला-जुला रहेगा. राशि से सप्तम चंद्रमा एवं राशि पर सूर्य मंगल चंद्र की पूर्ण दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आय में वृद्धि होगी, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. पुराने कार्यों का निपटारा होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. संपर्क बढ़ेगा. क्रोध से बचें, तनाव से बचें, तनाव में भरकर कोई कार्य न करें. आपको धैर्य धारण करने की विशेष आवश्यकता है. थोड़ा सा कंट्रोल कर लें बहुत सी परेशानियां निकल जाएंगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
सप्ताह के मध्य आय में कमी आएगी. किसी बात को लेकर किसी नजदीकि से तनाव हो सकता है, सावधानीपूर्वक कार्य करें. कार्य समय से नहीं होने से परेशानी बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष को लेकर चिंताएं रहेंगी. तनाव, वाद-विवाद हो सकता है. लोगों से सावधानीपूर्वक वार्तालाप करें. व्यापार कारोबार में मध्यम समय है. कारोबार हेतु लेन-देन बहुत जरूरी हो तभी करें. कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करें. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है. सतर्क रहें. अधिकारी वर्ग से तालमेल बैठाना जरूरी है. विद्यार्थियों के लिए मध्यम है, परिश्रम करें.सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल रहेगी. भाग्य साथ देगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपके सामाजिक प्रभाव-पराक्रम में वृद्धि होगी. नए-नए संपर्क बनेंगे. संपर्क क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. शासन-सत्ता के सहयोग से कुछ नया काम हो सकता है. घर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी. यात्रा होगी. दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा. प्रेम संबंध में यदि आप हैं तो वहां तनाव की आशंका है. वाणी पर नियंत्रण रखें. क्रोधावेश से बात बिगड़कर नष्ट होती है. सर दर्द, पेट में परेशानी, कमर दर्द से परेशानी, गले में इंफेक्शन से कुछ शारीरिक कष्ट रह सकता है. शिव-पार्वतीजी का पूजन करें. रूद्राष्कम् का पाठ करें. यह हिंदी और संस्कृत दोनों में प्रभु शरणम् ऐप्प में उपलब्ध है. बिना इंटरनेट के भी पढ़ सकते हैं. इस लिंक से आप डाउनलोड कर लें-
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
कुंभ राशिः
कुंभ राशि वाले के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से छठे चंद्रमा, राशि पर बुध राहु की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. समय अनुकूल रहेगा. सफलता मिलती रहेगी. योजना-परियोजनाओं में भी सफलता मिलेगी. लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा.
सप्ताह के मध्य में समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धनलाभ होगा. सबका सहयोग प्राप्त होगा, जिम्मेदारियां बढ़ेगी. यात्राएं होंगी. नए-नए संपर्क बनेंहे. राजनीतिज्ञों से संपर्क बढ़ेगा. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. व्यापार कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, परिश्रम करें. नौकरीपेशा वाले लोगों के समय थोड़ा विचलित करने वाला हो सकता है. धैर्य के साथ कार्य करते रहें नहीं तो परेशानी हो सकती है. दफ्तर में वाद विवाद की आशंका है.सप्ताह का अंत अनुकूल रहेगा. पिछली समस्याओं में कुछ कमी आएगी तो मन को सुकून मिलेगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा. आप कार्यों कोलेकर जल्दीबाजी में न रहें. मेहनत से बचने और बहुत ज्यादा शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें. जरूरी न हो तो यात्रा न करें. पेट में दर्द, सरदर्द, रक्तचाप, शुगर, शरीर में दर्द, त्वचा में इंफेक्शन से कुछ परेशानी रह सकती है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, प्रेम में तनाव हो सकता है. हनुमानजी की आराधना के साथ शिव पार्वती का पूजन करें. हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ करें. रात को सोते समय यदि संभव हो तो पांच बार नहीं तो कम से कम एक बार हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ जरूर कर लें. प्रभु शरणम् ऐप्प से इसे आसानी से बिना इंटरनेट कर सकते हैं. हनुमान मंत्र सेक्शन देखें उसमें हनुमानजी के सारे मंत्र हैं. ऐप्प का लिंक नीचे देखें.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
मीन राशिः
मीन राशि वाले के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से पंचम चंद्रमा, राशि पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से समय अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रूके हुए कार्यों में गति आएगी. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा. योजनाओं में सफलता मिलेगी. पीछे चली आ रही छोटी-मोटी समस्याओं का निदान मिलता दिख सकता है. कहीं घूमने-फिरने की इच्छा होगी. कार्यक्रम भी बन सकता है.
सप्ताह के मध्य में भी समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आय में वृद्धि होगी. परिवार के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा हो सकती है. कहीं जाना पड़ सकता है. कुछनई जिम्मेदारियों का सामना करना पड सकता है. घर-परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. संतान पक्ष से कोई सुखद खबर मिल सकती है. इससे मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार कारोबार के लिए समय अनुकूल है. व्यापार में वृद्धि होगी. व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है जो सफल रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का. इसका लाभ उठा लें. नौकरी पेशा वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आपको दफ्तर में संतुलन बनाकर चलने और सावधान रहने की जरूरत है. अपना काम आगे पर न टाले वरना तुरंत परेशानी में आ सकते हैं.सप्ताह का अंत सुखद रहेगा. चारों तरफ से सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. सबका सहयोग प्राप्त होगा. समय अनुकूलता भरा रहेगा. घर-परिवार के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपके संपर्कों में वृद्धि होगी. संपर्कों का लाभ मिलेगा. शासन-सत्ता के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है. सरकारी नौकरी में उन्नति होगी, प्रमोशन ट्रांसफर की बात हो सकती है. सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. मन प्रसन्न रहेगा. घूमने जाने का मौका मिलेगा. यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें. ओम नमः शिवाय की एक माला रोज जप करें. शिवजी को जल चढ़ावें. विष्णु पंजर स्तोत्र का पाठ करें. प्रभु शरणम् के श्रीविष्णु शरणम् सेक्शन में देखें. सरलता से पाठ कर सकते हैं. लिंक नीचे है-
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी
(डॉ. नीरज त्रिवेदीजी ने ज्योतिषशास्त्र में आचार्य और फिर ज्योतिष में पीएचडी की शिक्षा प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रहण की है. वर्तमान में डॉ. त्रिवेदीजी राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के जयपुर परिसर में स. प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ज्योतिषकार्य डॉ. नीरज त्रिवेदी के लिए एक सेवाभाव है. प्रभु शरणम् ऐप्प के पाठकों के लिए आप विशेष तौर पर ज्योतिष से जुड़े ज्ञानवर्धक पोस्ट और साप्ताहिक राशिफल देते हैं. प्रभु शरणम् डॉ. त्रिवेदी का विशेष रूप से आभारी है.)
डॉ. नीरज त्रिवेदीजी से संपर्क के लिए- Prabhu Sharnam App देखें. वहां उनसे संपर्क का तरीका बताया गया है.
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.
धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः
सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं ,उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
हम ऐसी कहानियां देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group