Advertisement728 × 90

शीघ्र विवाह के लिए नौ सटीक तांत्रिक प्रयोग

शीघ्र विवाह के लिए नौ सटीक तांत्रिक प्रयोग

विवाह में बाधा आ रही हो, विवाह तय होते-होते टल जाता है। ऊपरी बाधाएं घर बसने में बाधक बन रही हैं? इन बाधाओं को दूर करने के बहुत से टोटके या प्रयोग बताए गए हैं। उनमें से नौ सरल और कागर उपाय जिन्हें आसानी से आजमाया जा सकता है।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में विवाह का बेहद महत्व होता है। सोलह संस्कारों में विवाह प्रमुख है। देखा जाए तो विवाह की नींव पर जीवन के बहुत से आवश्यक संस्कारों का भवन खड़ा होता है। गर्भाधान संस्कार, जन्मसंस्कार उसके बाद मृत्यु तक के सभी संस्कारों का आधार विवाह पर ही तो टिका है। अतः सही समय पर विवाह आवश्यक है। फिर भी, कई बार ऐसा नहीं हो पाता। विवाह में बाधाएं एक के बाद एक खड़ी होने लगती हैं जिसे विलंब होता जाता।

भक्ति कथाओं के लिए प्रभु शरणम् फेसबुक पेज लाइक करें-विवाह में बाधा के कारण जहां जातकों की उम्र निकलती जाती है वहीं माता-पिता कष्ट में रहते हैं। विवाह में बाधा या विलंब कई कारणों से हो सकता है। विवाह की बाधाएं मिटाने वाले बहुत से प्रयोग और उपाय ज्योतिष में, तंत्र-मंत्र में कहे गए हैं। ये उपाय विवाह में बाधा दूरकर शीघ्र विवाह कराने में सहयोगी होते हैं।

 इस पोस्ट में आप विवाह में बाधाएं मिटाने वाले नौ ऐसे सरल उपायों के बारे में जानेंगे जिन्हें आप स्वयं कर सकते हैं। अनेक उपायों में से छांटकर विशेष रूप से नौ सबसे सरल और कारगर उपाय आपको बताए जा रहे हैं। हो सकता है आपके जानने में किसी को इसकी जरूरत हो। इसलिए इसे अच्छे से पढ़ें ताकि आप किसी को बता सकें। संभव हो तो सभी तक पोस्ट शेयर भी कर दें क्योंकि विवाह में सहयोगी बनना अक्षयपुण्य का कार्य है।

अगले पेज पर जानिए विवाह के सरल टोटके जो योग्य और मनपसंद जीवनसाथी से मिलन कराने में सहयोगी होंगे।

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

 भक्ति कथाओं के लिए प्रभु शरणम् फेसबुक पेज लाइक करें-1. शुक्रवार की रात आठ छुहारे लेकर उसे पानी में उबाल लें। इन छुहारों को पानी सहित अपने सिरहाने रखें और सो जाएं। अगली सुबह इस सामग्री को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।  इससे विवाह से संबंधित मुश्किल दूर होती हैं|

2. मंगलवार के दिन मंदिर जाकर बजरंगबली की पूजा करें। इसके बाद हनुमानजी के माथे से थोड़ा सा सिंदूर उतार लें। उस सिंदूर को घर में या मंदिर में ही भगवान श्रीराम और माता सीता के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करते हुए लगातार शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। यह उपाय 21 मंगलवार तक करें। इससे विवाह में आने वाली अड़चनें दूर हो जाती हैं।3. कन्या के विवाह में यदि कोई रूकावट बार-बार आती हो तो उसके लिए एक खास उपाय करें। पांच नारियल खरीदकर लाएं। उसे मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा के चरणों में या फिर शिवलिंग के सामने रख दें। इसके बाद रुद्राक्ष की माला से “ऊं श्रीं वरप्रदाय श्रीं नमः”  मंत्र की पांच माला जप करें। पांचों नारियल मंदिर में ही छोड़कर चले आएं। इससे विवाह से संबंधित बाधायें दूर हो जाती हैं।4. शीघ्र विवाह के इच्छुक लोगों को प्रत्येक सोमवार को सुबह नहा-धोकर मंदिर जाकर शिवलिंग पर दुग्धमिश्रित गंगाजल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद वहीं  बैठकर रूद्राक्ष की माला पर “ऊं सोमेश्वराय नमः”  मंत्र की एक माला जपनी चाहिए। इससे महादेव और जगदंबा प्रसन्न होकर जातक की विवाह संबंधित मनोकामना पूर्ण करते हैं।

सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

 भक्ति कथाओं के लिए प्रभु शरणम् फेसबुक पेज लाइक करें-5. किसी भी मास के शुक्लपक्ष के पहले गुरुवार को सात केले, सात गौ ग्राम गुड़ और एक नारियल लेकर नदी या सरोवर पर जाएं। इसके बाद विवाह के इच्छुक जातक को वस्त्रसहित नदी में स्नान कराएं। फिर उसके सिर से पैर तक जटावाला नारियल फिराकर (वारकर) जलाशय में प्रवाहित कर दें। इसके बाद थोड़ा गुड़ व एक केला चंद्रदेव के नाम पर व इतनी ही सामग्री सूर्यदेव के नाम पर नदी के किनारे रखकर उन्हें प्रणाम कर लें। थोड़े गुड़ को प्रसाद रूप में जातक स्वयं खाएं, बचा हुआ प्रसाद गोमाता को खिला दें।6. कई बार जातक के विवाह में अचानक ऐसी बाधाएं आ जाती हैं जिसके बारे में सोचा भी न हो। उन्हे एक विशेष प्रयोग करना चाहिए। दीपावली को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में जाकर श्रीहरिविष्णु को कलंगी और भगवती लक्ष्मी को सिंदूर चढ़ाएं। साथ ही  बेसन के तीन लड्डू भी अर्पित करें। इससे विवाह में आने वाली बाधाएं नष्ट हो जाती है।

7. गुरुवार को बृहस्पतिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की वस्तुएं चढ़ानी चाहिए। पीले रंग की वस्तुएं जैसे हल्दी, पीला फल, पीले रंग का वस्त्र, पीले फूल, केला, चने की दाल आदि इसी तरह की वस्तुएं गुरु ग्रह को चढ़ानी चाहिए। साथ ही शीघ्र विवाह की इच्छा रखने वाले युवाओं को गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए।

सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

 भक्ति कथाओं के लिए प्रभु शरणम् फेसबुक पेज लाइक करें-8. जिन व्यक्तियों को शीघ्र विवाह की कामना हों उन्हें गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे़ पर थोड़ा हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए। इसके साथ ही थोड़ा सा गुड व चने की पीली दाल का भोग गाय को लगाना शुभ होता है।

9. जिन जातकों का विवाह बेहद मुश्किलों के बाद हो रहा हो, वे भविष्य को लेकर आशंकित हैं, तो उनके लिए विशेष प्रयोग जरूरी हैं.  शादीवाले दिन से एक दिन पहले एक ईंट के ऊपर कोयले से “बाधायें” लिख दें। इसके बाद ईंट को उल्टा करके किसी सुरक्षित स्थान पर रख  दीजिये। विवाह संपन्न हो जाने के बाद ईंट को उठाकर किसी जलाशय या नदी में विसर्जित कर दें। ईंट के साथ ही कुछ खाने का सामान भी डाल दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में कोई बाधा नहीं आती है। किंतु यह प्रयोग अति गोपनीय तरीके से बिना किसी को बताए किया जाना चाहिए। यह प्रयोग वर-वधू या उनके घर का कोई भी सदस्य कर सकता है।इसके अतिरिक्त भी शीघ्र विवाह के कई छोटे-छोटे टोटके बताए गए हैं जिनका लाभ बहुत से लोगों को हुआ है। इन्हें भी आजमाया जा सकता है-

-किसी की शादी का जोड़ा कुछ देर के लिए पहन लें, इससे विवाह की बाधा दूर होती है।

-किसी दुल्हन के हाथों से अपने हाथों पर थोड़ी सी मेंहदी लगवा लें।

– स्नान के जल में चुटकीभर हल्दी अथवा केसर मिलाकर रोज स्नान करें।-सौ ग्राम चने की दाल और सवा लीटर कच्चा दूध सोमवार के दिन किसी को दान करें।

– गुरुवार के दिन अनार के पौधे की पूजा करें तथा उसका पुष्प शिवजी को अर्पित करें।

-गुरुवार अथवा शुक्रवार को केले की जड़ पीले कपड़े में बांध लें और ताबीज की तरह धारण करें।

– पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करें.

-विवाह उम्र के लड़का/लड़की के बिस्तर के नीचे गंदगी अथवा कबाड़ न रखें।

-शीघ्र विवाह के इच्छुक लोग सदैव शरीर पर कोई भी एक पीला वस्त्र धारण करके रखें।

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें. फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी.

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

 

 

error: Content is protected !!