छिपकली के शरीर पर गिरने का क्या अर्थ लगाएं
हमारे घरों की दीवारों पर रेंगनी वाली छिपकली हमारी-आपकी नजर में बहुत मामूली जीव है. लेकिन शकुनशास्त्र मानता है कि यह हमें भविष्य के बहुत से संकेत देती है.
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें. फिर SEND लिखकर हमें इसी पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.
शकुनशास्त्र में छिपकली या छिपकिली पर विस्तृत चर्चा है. इसके मुताबिक ये नन्हीं सी जीव जीवन के बहुत से राज संकेतों में बताती है. ईश्वर ने इसे इंसानों के आसपास अपना दूत बनाकर चौकन्ना किया है. इसलिए छिपकिली को आधार बनाकर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है. छिपकली के शरीर पर गिरने को लेकर बहुत सी आशंकाएं लोगों के मन में रहती हैं, खासतौर पर महिलाओं के. वे अलग-अलग लोगों से पूछती हैं. आज हम शकुनशास्त्र के आधार पर छिपकिली से जड़ी सारी काम की बात बताएंगे.
तो सबसे पहले जानते हैं घरों में दिखने वाली छिपकली के बारे में क्या कहता है शकुनशास्त्र…
1 – दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। या कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती हैं।
2 – छिपकली का माधे पर गिरना शुभ माना जाता है। अगर माथे पर गिरती है तो कहीं से संपत्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
3 – अगर छिपकली समागम करती दिखे तो किसी पुराने मित्र से जल्द मिलना हो सकता है।
4- छिपकली अगर लड़ती दिखे तो किसी के साथ झगड़ा होने की आशंका है। इसलिए उस दौरान अपने आवेश पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा किसी प्रियजन से विवाद हो सकता है।5- आपका ध्यान छिपकली पर तब जाए जब वह समागम से अलग हो रही थी तो किसी प्रियजन से बिछुडऩे का दु:ख सहन करना पड़ सकता है।
6 – नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो सावधान रहना चाहिए। उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुनशास्त्र कहता है। इस अपशकुन से बचने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।
7– नाक पर छिपकली गिरना शुभ है। इससे जल्द ही भाग्योदय होने के संकेत मिलते हैं।
शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
8 – दाहिने कान पर छिपकली का गिरना यानी आभूषण की प्राप्ति होगी।
9- बाएं कान पर छिपकली का गिरना यानी आयु में वृद्धि जो कि शुभ संकेत है।
10– यदि छिपकली आपके बालों पर गिरती है तो आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि इससे जीवनहानि का संकेत मिलता है।11– मुख पर छिपकली गिरना यानी मधुर भोजन की प्राप्ति होगी।
12– बाएं गाल पर छिपकली गिरना यानी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दाहिने गाल पर छिपकली गिरना यानी आपकी उम्र बढ़ेगी।
13 – गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश की प्राप्ति होगी।
14 – दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्दी ही कोई भयावह घटना हो सकती है।शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
15 – मूंछ पर छिपकिली गिरना यानी सम्मापन की प्राप्ति।
16 – भौंहों पर छिपकिली गिरना यानी धन हानि।
17 – दाहिनी आंख पर छिपकिली गिरने का मतलब किसी दोस्त से मुलाकात होगी। बाईं आंख पर छिपकिली गिरने का मतलब जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी।18- कंठ पर छिपकिली गिरने का मतलब शत्रुओं का नाश होगा।
19 -दाहिने कंधे पर छिपकिली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।
20 – दाहिनी भुजा पर छिपकिली गिरे तो धन लाभ मिलता है। बायीं भुजा पर छिपकिली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है।
21- दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं। बाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है।
शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
22 – छाती के दाहिनी ओर छिपकिली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लेश होता है।
23 – पेट पर छिपकिली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है।
24– कमर के बीच में अगर छिपकिली गिरे तो आर्थिक लाभ मिलता है।
25- पीठ पर दाहिनी ओर छिपकली गिरने से सुख मिलता है जबकि बाईं तरफ छिपकली गिरने का मतलब रोग का दस्तक देना है।26- पीठ पर बीच में अगर छिपकली गिरती है तो घर में कलह होती है।
27 – नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
28- दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरने से सुख मिलता है। वहीं बाईं जांघ पर छिपकली गिरने से शारीरिक पीड़ा होती है।
29 – दाहिने घुटने पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनेगा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि की हानि है।30 – दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकिली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी, दु:ख मिलेगा।
31- दाएं पैर के तलवे पर छिपकिली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है।
32- बाएं पैर के तलवे पर छिपकिली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.
धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः
सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं ,उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
हम ऐसी कहानियां देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

