Advertisement728 × 90

तुरंत बदलेगा भाग्य, हर मनोकामना होगी पूर्ण

तुरंत बदलेगा भाग्य, हर मनोकामना होगी पूर्ण

मनुष्य के जीवन में बहुत सी ऐसी छोटी बड़ी आदतें होती हैं, जो सीधे तौर पर उसके भाग्य को प्रभावित  करती है। क्योंकि इन आदतों का संबंध हमारे सौरमंडल के ग्रहों और ब्रह्मांड की कई शक्तियों से होता है।हमारी कई ऐसी आदतें जो हमें बेहद मामूली लगती हैं। लेकिन उनका बहुत गहरा प्रभाव हमारे भाग्य और भविष्य पर पड़ता है। क्योंकि इन आदतों के साथ जुड़े होते हैं हमारे ग्रह, जो हमारी गतिविधियों के मुताबिक हमें अच्छा या बुरा परिणाम देते हैं।आईए आपको बताते हैं उन छोटी छोटी बातों के बारे में, जिनका ध्यान रखा जाए तो पूरा भविष्य बदल जाता है। जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण और सुखी संपन्न हो जाता है।

  • हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

    Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


    लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-

माता पिता की सेवा करना– चंद्रमा माता और सूर्य पिता के कारक ग्रह हैं। इनकी सेवा और सम्मान से जीवन भर सूर्य और चंद्रमा की कृपा बनी रहती है।

पीपल की सेवा करें– पीपल का पेड़ लगाकर उसकी सेवा करने से बृहस्पति ग्रह का कोप नष्ट होता है। गुरु की कृपा से जीवन में सभी शुभ काम होते हैं।

भाई से प्रेम करें– मंगल ग्रह भाई का कारक ग्रह है। भाईयों से प्यार और सम्मान से रिश्ता बनाए रखें। इससे मांगलिक दोष दूर हो जाएंगे।

शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-

सूर्योदय के समय स्नान करें– भगवान सूर्य के उदित होते समय स्नान करने से सूर्य और शनि दोनो की कृपा प्राप्त होती है। जिससे मनुष्य का जीवन धन धान्य से संपूर्ण हो जाता है।

पत्नी से प्रेम से बात करें- शुक्र ग्रह पत्नी का कारक है। शुक्र ग्रह का संबंध सीधा सीधा जातक के धन और ऐश्वर्य के स्थान से होता है। पत्नी से लड़ाई झगड़ा या अपशब्द कहे जाने से शुक्र स्थान दूषित हो जाता है। इससे तन और धन दोनो की हानि होती है।

बेतरतीबी को दें विदाई– जहां आप रहते हों या काम करते हों, वहां पर गंदगी और बेतरतीबी बिल्कुल न रहने दें। इससे राहु का प्रकोप बढ़ता है। इसलिए अपने आस पास हमेशा सफाई रखें।शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-

रोज करें व्यायाम– व्यायाम करने से शनि का प्रभाव नष्ट होता है। कसरत करने से शरीर का नमक पसीने से बाहर आता है। नमक शनि का कारक है। इसलिए व्यायाम से शनि की शांति होती है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों से मंगल का बल भी बढ़ता है।

कनिष्ठों का रखें ध्यान– अपने अधीनस्थ कर्मचारी से सम्मानपूर्वक काम करवाने और समय पर वेतन देने से शनि के अशुभ प्रभाव नष्ट हो जाते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-

पैसे को सम्मान से संभालकर रखें- बिखरे हुए नोटों और सिक्कों से अनावश्यक खर्च बढ़ता है। नोट और सिक्कों को अच्छी तरह व्यवस्थित करके रखने से लक्ष्मी का सम्मान होता है और धन की कमी नहीं होती है।

दवाएं हमेशा छुपाकर रखें– बीमारी ठीक होने के बाद दवाएं नजरों के सामने से हटा दें और उन्हें बंद करके रख दें। यदि बची हुई दवाएं अस्त व्यस्त तरीके से फैली रहेंगी तो बीमारी दोबारा लौट के आती है।

error: Content is protected !!