ऐसा किया तो पैसों से भरा रहेगा पर्स
पर्स यानी बटुआ हर किसी की जेब में होता है। लेकिन बिना पैसे के पर्स का कोई महत्व नहीं। अक्सर लोगों का बटुआ खाली हो जाता है, जिससे उनकी दुश्चिंताएं बढ़ जाती हैं। ऐसा तभी होता है जब माता लक्ष्मी जातक से नाराज हो जाती हैं।
माता लक्ष्मी की प्रसन्नता बनी रहे तो पर्स पैसों से भरा रहता है। आईए आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनके करने से पर्स में हमेशा पैसा बना रहता है।मां लक्ष्मी की कृपा प्रदान करने वाले इन उपायों को देखने के लिए अगले पेज नंबर पर क्लिक करें।
-
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें

लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
– पर्स में एक छोटा सा श्रीयंत्र रखें। लेकिन रखने के पहले विधि विधान से इसकी पूजा जरुर कर लें।
– पर्स में मां लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो रखें। इससे बहुत शुभ फल की प्राप्ति होगी। बटुआ कभी खाली नहीं रहेगा। धन और सुबुद्धि का वास हमेशा बना रहेगा।
– माता लक्ष्मी के सामने मुट्ठी भर बिना टूटे चावल रखकर उनकी पूजा करें। इसके बाद चढ़ाए गए चावलों के दानों की पुड़िया बनाकर पर्स में रखें। इससे धन और ऐश्वर्य का स्वामी शुक्र ग्रह भी संतुष्ट होगा और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी।
-किन्नर का आशीर्वाद इस कलियुग में बेहद फलदायी होता है। पर्स में धन की आमदनी बनाए रखने के लिए किसी किन्नर से मांगकर सिक्का या चावल लें और इसे पर्स में रखें। पर्स कभी पैसे से खाली नहीं होगा।शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
-पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का स्थायी निवास माना जाता है। शनिवार को पीपल का पत्ता घर ले आएं। उसको नारायण मंत्र से अभिमंत्रित करके पर्स में रखें। धन से संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी।
-माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले गोमती चक्र को पर्स में रखने से भी पर्स पैसों से भरा रहेगा।
-समुद्री कौड़ी माता लक्ष्मी का प्रतीक है। समुद्र मंथन में कौड़ी और मां लक्ष्मी एक साथ प्रकट हुए थे। पर्स में समुद्री कौड़ी रखना भी बेहद शुभ माना जाता है।
-मां लक्ष्मी को कमल बेहद पसंद है। उनको प्रसन्न करने के लिए पर्स में कमलगट्टा रखें।
-चांदी पर माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए पर्स में चांदी का सिक्का का रखने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं।शेष अगले पेज पर, नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें-
-एक बात का विशेष ध्यान रखें कि यदि जेब या पर्स में रखी हुई ये चीजें खंडित हो जाए तो उसे तुरंत बहते पानी में प्रवाहित कर दें और नए सिरे से कोई सामान रखें।
-अश्लील चित्र या सामग्री जेब में न रखें। इससे नकारात्मकता बढ़ती है।