कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर)

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रश्नावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मेष:
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. सप्ताह के शुरुआत में राशि से आठवें चंद्रमा होने के कारण आपके कई कार्यों में उतार-चढाव होगा. आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतना अनुकूल नहीं है. परन्तु सप्ताह के मध्य से आपकी स्थिति में तेजी से सुधार होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा. धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. आपको कुटुंबजनों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-कारोबार में वृद्धि के साथ लाभ की प्राप्ति भी होगी. नौकरीपेशा वालों के लिए उत्तम समय है. विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है. मेहनत करें सफलता मिल सकती है. सप्ताह का अंत भी आपके पक्ष में होगा. कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होने से घर-परिवार में उमंग का माहौल रहेगा. आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होने से सभी कार्यों में सुगमता रहेगी. आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है. सर दर्द, पेट में परेशानी, ज्वर से पीड़ा इत्यादि हो सकती है. हनुमद् आराधना करें.
वृषः
यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले फलवाला रहेगा. राशि से चतुर्थ मंगल और गुरु होने से बहुत से कार्यो में विलंब होगा. जमीन-जायदाद के मामले में विवाद हो सकता है. कुछ मानसिक उलझनें होगीं जिसके कारण तनाव हो सकता है. सप्ताह के मध्य में भी राशि से आठवें चंद्रमा आर्थिक मामले में कुछ कठिनाई लाएगा. अपने शत्रुओं से सावधानी बरतें. व्यापार-कारोबार के लिए समय मध्यम लाभ वाला है. लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. लेन-देन से बचें या जहां तक संभव हो सावधानी रखें. नौकरीपेशा लोगों को भी काम में मन लगाने की आवश्यकता है. परिश्रम से न भागें, परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है. सप्ताह के अंत में चन्द्रमा नवम होने से आर्थिक और मानसिक स्थितियों में बहुत सुधार होगा. कई कार्यो में तेजी आएगी. यात्रा का योग है. प्रेम में मधुर सम्बन्ध बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ मध्यम सम्बंध. क्रोध से बचें. जोड़ो में दर्द, मानसिक तनाव और रक्तचाप की शिकायत हो सकती है. शिवजी को जल चढ़ावें.
मिथुनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह के आरंभ में सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा. कई नए कार्यों में आपको अग्रसर कर सकता है. आपको काम में तेजी ला सकता है. जीवनसाथी और परिजनों का भरपूर सहयोग हर कार्य में प्राप्त होगा. सप्ताह के मध्य में आपके कार्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है. इस कारण आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है. धन आगमन को लेकर कोई चिंता हो सकती है. व्यापार-प्रोफेशन में कोई विवाद हो सकता है इसलिए सतर्क रहें. अपने कार्यों को लेकर सावधान रहें. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं. सप्ताह के अंत में स्थितियों में तेजी से सुधार होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन अपने या संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. धैर्य रखें. इस दौरान किसी से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें आपको निराशा होगी. यात्रा का योग है. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. यह समय अध्ययन-अध्यापन के लिए श्रेष्ठ है. प्रेम संबंधों में तनाव आएगा. संबंध टूट भी सकते हैं इसलिए अपने व्यवहार को उचित रखें. दांपत्य जीवन के लिए समय उत्तम है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. पेट दर्द, ज्वर, सरदर्द और रक्तचाप की परेशानी बढ़ सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं एवं गणपति स्तोत्र का पाठ करें.यह भी पढ़ें- शादी विवाह, मंगल कार्य, पैसे के लेन-देन में, अशुभ प्रभावों का टालना हो तो करें ये विचारः ज्योतिषीय परामर्श
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्कः
आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से पांचवें भाव में स्थित चंद्रमा लाभ देगा. आय में वृद्धि कराएगा और नए कार्य की ओर अग्रसर करेगा. संतान की सफलता का कारक होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के छठे भाव में प्रवेश के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है किंतु घबराने की बात नहीं क्योंकि शुक्र आपकी राशि में स्थित है इसलिए वह मार्गदर्शन करते इन समस्याओं का सरलता से निदान भी करा देगा. प्रोफेशन-व्यापार आदि में वृद्धि होगी. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो सुखद और सफल रहेगी. निवेश के लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उचित है. उनकी उन्नति के अवसर बन सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत सहयोगी है. शोध आदि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत सुंदर है. सप्ताह के अंत में आपको किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. शुभ समाचार के कारण परिवार में उमंग का वातावरण होगा. यात्रा का भी योग है. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. प्रेम संबंधों को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि मनमुटाव या संबंध विच्छेद हो सकता है. दांपत्य जीवन में भी अनबन हो सकती है इसलिए अपने आप पर धैर्य रखें. सरदर्द, ज्वर, अऩिद्रा, पेट और नस की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं एवं गणपति अथर्वशीर्षम् का पाठ करें.
सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा. राशि में बृहस्पति और मंगल के गोचर होने के कारण कार्यों में तेजी से बदलाव होगा. यह योग सफलता दिलाने वाला माना जाता है. आपके काम में कुछ बदलाव भी हो सकता है किंतु राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा के होने से कुछ मानसिक उलझनें भी साथ-साथ चलेंगी. निर्णय में बड़ी उलझन हो सकती है. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में तेजी से बदलाव होने लगेगा. हर ओर से सफलता का योग है. आपकी आमदनी, मान-सम्मान सबमें वृद्धि होगी. किसी संपत्ति के खरीदने का उचित समय है. घर-मकान आदि से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. वाहन चलाने में इस दौरान आपको सावधानी रखने की जरूरत है. क्रोध से भी बचिए. व्यापार के लिए समय बहुत उचित है. जितनी मेहनत कर लेंगे उतना लाभ प्राप्त कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी समय सफलता वाला है. सप्ताह का अंत भी अनुकूल रहेगा. शनि की ढैय्या होने के कारण कुछ मानसिक चिंता हो सकती है लेकिन बाकी सभी ओर से सफलतादायक योग हैं. कोई छोटी-मोटी यात्रा भी हो सकती है. राजनीतिज्ञों के लिए समय उतार-चढ़ाव का है. उन्हें बोलने में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है अन्यथा अपनी बातों में फंस जाएंगे. बुजुर्गों के सलाह से काम लें. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. मानसिक तनाव, मौसमी बीमारी और चोट-चपेट से सावधानी रखने की जरूरत है. हनुमानजी की आराधना करें.
कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. चारों तरफ से सफलता का योग बन रहा है. राशि में सूर्य, बुध और राहू की युति के कारण सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. अपने कार्य पूरे कराने के लिए आपको विशेष संघर्ष नहीं करना पड़ेगा. शत्रु अपने आप पीछे हट जाएंगे. राजनीतिज्ञों के मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करने और चमकने का अवसर है. इसका लाभ उठा लें. मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा. सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव तो आएगा लेकिन उसमें शीघ्र सुधार भी हो जाएगा. व्यापार में लाभ का योग है. नौकरी में कुछ परिवर्तन की संभावना है. विद्यार्थियों का मन कुछ भटकेगा. परिश्रम करें. सप्ताह के अंत में कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है. शासन-प्रशासन के पक्ष के साथ-साथ आपको हर पक्ष से सहयोग मिलेगा. कोई यात्रा हो सकती है. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव भी आएंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा. अपच, पेट में जलन, आंखों में जलन, सरदर्द की शिकायत हो सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें और गणपति स्तोत्र का पाठ करें.यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच होते हों रोज-रोज के झगड़े, तत्काल करें ये कारगर उपायः सफल दांपत्य जीवन मंत्र
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुलाः
यह सप्ताह आपके लिए अऩुकूल रहेगा. राशि से दूसरे भाव में स्थित चंद्रमा आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आप कार्यों में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे, भाग-दौड़ भी होगी. सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है या उसमें प्रगति आ सकती है. परिवारजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. धर्म में आस्था बढ़ेगी. कोर्ट-कचहरी के काम में आपके पक्ष में फैसला हो सकता है. प्रोफेशन-व्यापार आदि कार्यों में लगे लोगों के लिए सफलता का अवसर है. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभदायक होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है. उन्नति के योग बन सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए भी समय सुखद और सफलतादायक है. अध्ययन-अध्यापन में रूचि बढ़ेगी, जिम्मेदारी का अहसास होगा. सप्ताह के अंत में आप अपने विरोधियों पर दबाव बनाए रखने में सक्षम होंगे. शत्रु परास्त होंगे. कोई छोटी-मोटी यात्रा भी हो सकती है. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कई कार्यों में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई प्रसन्नता की बात हो सकती है. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. मानसिक तनाव, त्वचा में इंफेक्शन, हाथ-पैर में दर्द आदि की शिकायत हो सकती है. ऊँ गं गणपत्यै नमः का जप करते हुए गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी तो कुछ में अनावश्यक बाधाएं आएंगी और मन खिन्न होगा. स्वास्थय को लेकर चिंता रहेगी. आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा इसलिए यह आपके धैर्य की परीक्षा का समय है. धैर्य बनाए रखें. बंधु-बांधवों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, उनकी ओर से असहयोग का भाव भी हो सकता है. इससे भी आपका मन खिन्न हो सकता है. आप स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. सप्ताह के मध्य से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कहीं से आय़ के नए स्रोत बनते दिखेंगे. आय की स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होंगे. व्यापार-कारोबार में कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचारकर करें. व्यापार में निवेश जरूरी न हों तो बचें. संपत्ति से जुड़े किसी कार्य में बाधा आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को भी काम के प्रति बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. विद्यार्थियों को आलस्य हो रहा है. इसलिए उनके काम रूक रहे हैं. आलस्य त्याग दें अन्यथा आप बहुत कुछ गंवा देंगे. सप्ताह के अंत में घर-परिवार से भी कोई चिंता हो सकती है. माता के स्वास्थय को लेकर चिंता हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में आपके कुछ कार्यों में तेजी आ सकती है. संपत्ति की खरीद-बिक्री की बात आगे बढ़ सकती है. कोई छोटी-मोटी यात्रा भी हो सकती है. धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. किसी धार्मिक आयोजन में सक्रियता हो सकती है. प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है. दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. कुल मिलाकर यह सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने का है. ज्वर, सरदर्द, मानसिक तनाव, उदर विकार, की परेशानी हो सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें और श्रीगणपत्यअथर्वशीर्षम् का पाठ करते रहें.
धनुः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह के शुरूआती तौर पर आपको कुछ मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है. उतार-चढाव के साथ आपके काम कई काम बनेंगे. पुनः सप्ताह के मध्य में राशि में ही चंद्रमा होने से आपके कार्यो में तेजी से वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में सुख-शांति समृद्धि रहेगी. आपके कई नए कार्य बनेंगे. व्यापार-कारोबार में आपको मध्यम लाभ होगा. धैर्य रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. सप्ताह के अंत में उतार-चढाव के साथ धन लाभ हो सकता है. यात्रा का योग भी है. शत्रुपक्ष से सावधान रहें. अपने काम में गोपनीयता बरतें. प्रेम संबंधों में समय मध्यम रहेगा. बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें. जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध बने रहेंगे. सरदर्द, ज्वर, मानसिक तनाव, रक्तचाप की परेशानी हो सकती है. ॐ गं गणपत्यै नमः मंत्र की एक माला रोज जपें.यह भी पढ़ें- किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मकरः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से दूसरे भाव में स्थित चंद्रमा आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा. आय में वृद्धि होगी और कुटुंबजनों का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों-परिजनों की सहायता से कोई काम बनेगा. शनि की पूर्ण दृष्टि होने से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है. कार्यों में सफलता मिलेगी. कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. नए कार्य में भी सफलता का योग है. सप्ताह के मध्य में कोई ऐसा कार्य पूर्ण होगा जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा. आय में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ होगा. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभदायक होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का योग है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का है. अध्ययन-अध्यापन के कार्य में सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में यात्रा होगी. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. धर्म में आस्था बढ़ेगी. कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. मान-प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है. घर में सुख शांति का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय सुखद है. दांपत्य जीवन भी सुख-शांति से पूर्ण रहेगा. हाथ-पैर में दर्द, मानसिक तनाव, ज्वर आदि की शिकायत हो सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें.
कुंभः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. राशि में मंगल व बृहस्पति की दृष्टि होने से कई काम बनेंगे. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. किसी धार्मिक आयोजन में भागीदारी हो सकती है. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. राजनीतिज्ञों के लिए प्रतिष्ठा और रूतबे की वृद्धि का समय है. अध्ययन-अध्यापन में तेजी से बदलाव आएगा. सफलता, सम्मान का समय है. सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिल सकता है. व्यापार-कारोबार में लाभ मिलेगा. सफलता का समय है. नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है. विद्यार्थियों के लिए पूर्ण सफलता का समय है. सप्ताह के मध्य में सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. रसूखदार लोगों के साथ जान-पहचान हो सकती है जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी. कोई यात्रा भी हो सकती है. अचानक धन लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ बहुत सहयोगपूर्ण और प्रेम-माधुर्य के साथ समय बीतेगा. प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. नस, हाथ-पैर, जोड़ों में दर्द, रक्तचाप, ज्वर आदि की परेशानी हो सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं एवं गणपति स्तोत्र का पाठ करें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. आपकी आय में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मन प्रसन्न रहेगा. कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. सप्ताह के मध्य में समय उत्तम है. चंद्रमा के अनुकूल होने से चारों तरफ से खुशी का माहौल रहेगा.लाभ में वृद्धि होगी. व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय समय सफलता का है. जमीन-जायदाद के कार्यों में बहुत लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. सप्ताह के अंत में आर्थिक मजबूती आएगी. स्वजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. राशि पर सूर्य की दृष्टि से कार्य पूर्ण होंगे. आपके यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन का लाभ होगा. प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जिसका लाभ होगा. अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे उत्साह-उमंग का माहौल रहेगा. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. अपने व्यवहार में मधुरता रखें अन्यथा तनाव हो सकता है. मुंह में छाले, पेट में जलन, हाथ-पैर में दर्द, ज्वर आदि की शिकायत हो सकती है. गणेशजी को लडडू का भोग लगावें और गणपति स्तोत्र का पाठ करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com
ये भी पढ़ें-
पति-पत्नी के बीच होते हों रोज-रोज के झगड़े, तत्काल करें ये कारगर उपायः सफल दांपत्य जीवन मंत्र
कर्ज और आर्थिक परेशानी से मुक्ति दिलाता है शिवजी का यह स्तोत्र.
शादी विवाह, मंगल कार्य, पैसे के लेन-देन में, अशुभ प्रभावों का टालना हो तो करें ये विचारः ज्योतिषीय परामर्श
किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam पसंद आने पर हमारे फेसबुक पेज से यह पोस्ट जरुर शेयर करें.
धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam 