आसान विकल्प की तलाश में बहुत कुछ गंवाना पड़ता है, जैसे नौजवान को गवानी पड़ी अपनी प्रेमिका -प्रेरक कथा
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
एक नौजवान एक किसान की बेटी से बहुत प्रेम करता था. वह शादी की इच्छा लेकर किसान के पास गया और अपने मन की बात कही.
किसान ने उसकी ओर देखा और कहा- अपनी बेटी के जीवन का इतना बड़ा निर्णय करने से पहले मैं तुम्हारी परीक्षा लूंगा. क्या तुम तैयार हो? युवक ने हामी भर दी.
किसान बोला- तुम खेत में जाओ. मैं एक एक करके तीन बैल छोड़ने वाला हूं. अगर तुम तीनों बैलों में से किसी एक की भी पूंछ पकड़ने में सफल रहे तो मैं अपनी बेटी की शादी तुमसे कर दूंगा.
नौजवान खेत में बैल की पूंछ पकड़ने की मुद्रा में तत्पर-तैयार खडा हो गया. किसान ने खेत में स्थित एक कोठरी का दरवाजा खोला. उसमें से एक बहुत बड़ा और खतरनाक दिखने वाला बैल बाहर निकला.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.नौजवान ने ऐसा बैल पहले कभी नहीं देखा था. वह डर गया. उसने सोचा इसके साथ जोखिम उठाने से अच्छा है अगले का इंतजार कर लेता हूं. मौके तो मुझे और मिलने ही वाले हैं.
नौजवान उस बैल के आगे से हट गया और अगले बैल का इंतज़ार करने लगा. वह बैल उसके पास से होकर निकल गया. दरवाजा फिर खुला. आश्चर्यजनक रूप से इस बार पहले से भी बड़ा और भयंकर बैल निकला.
यह बैल क्रोधित भी था. नौजवान सोचने लगा कि इससे तो पहला वाला बैल ही ठीक था. इससे तो कम ही जोखिम था उसके साथ. खाम्ख्वाह जाने दिया. फिर उसे ख्याल आया कि अभी तो मौका है ही उसके पास.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.फिर उसने दूसरे बैल को भी जाने दिया. दरवाजा तीसरी बार खुला. नौजवान के चहरे पर मुस्कान आ गई. इस बार एक छोटा और मरियल बैल निकला.
जैसे ही बैल नौजवान के पास आने लगा, नौजवान ने उसकी पूंछ पकड़ने के लिए मुद्रा बना ली ताकि उसकी पूंछ सही समय पर पकड़ ले.
पर यह क्या! उस बैल की पूंछ थी ही नहीं. नौजवान पछताने लगा. वह परीक्षा में फेल हो गया था.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.जिन्दगी अवसरों से भरी हुई है. कुछ सरल हैं और कुछ कठिन. पर अगर एक बार अवसर गवां दिया तो फिर वह अवसर दोबारा नहीं मिलेगा. आसान विकल्पों की तलाश में हम सबकुछ गंवा देते हैं.
कामयाब वही होते हैं जो कठिन चुनौतियों से भी जूझने का माद्दा रखते हैं. अतः जो अवसर सामने आए उससे भयभीत होकर जाने न दीजिए उसे हासिल करने का प्रयास कीजिए क्योंकि चुनौतियां स्वीकारने वाले ही इतिहास बनाते हैं.
संकलन व संपादनः प्रभु शरणम्
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group
