Advertisement728 × 90

डॉ नीरज त्रिवेदी बता रहे हैं कैसा रहेगा यह सप्ताहः चंद्रराशि आधारित (राशिफल 28 सितंबर से 04 अक्टूबर)

डॉ नीरज त्रिवेदी बता रहे हैं कैसा रहेगा यह सप्ताहः चंद्रराशि आधारित (राशिफल 28 सितंबर से 04 अक्टूबर)

free-weekly-rashifal
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रश्नावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मेषः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से एकादश भाव में चंद्र के होने से लाभ में वृद्धि होगी. रोजगार-कारोबार के क्षेत्र में मजबूती मिलेगा और धनलाभ होगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. राशि से पंचम भाव में मंगल और गुरू का होना सकारात्मक प्रभाव देता है इससे कई कार्यों में परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं. आपके कई कार्य जो अटक रहे हैं उनमें सफलता की संभावना बढ़ेंगी. सप्ताह के मध्य में शत्रुओं के प्रति सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि शनि अष्टम भाव में होगा. यह शत्रु स्वास्थ्य के रूप में भी हो सकता है. इसलिए स्वास्थय को लेकर सावधानी रखें. व्यापार और कारोबार में सफलता की पूरी संभवान है. नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है. ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा लेकिन इसके कारण आपक लापरवाही न करें. कार्यो में पूरी सावधानी बरतेंगे तभी सम्मान बना रहेगा. इस सप्ताह आपको बड़े लोगों का विचार-विमर्श लेकर ही निर्णय करना लाभकारी होगा. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है. सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपके कई कार्य बनेंगे. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. यात्रा का भी योग बन रहा है. प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. पेट में परेशानी, सरदर्द, ज्वर और चोट चपेट का भय है. सावधानी रखें. हनुमद् आराधना करें. पितरों को प्रसन्न रखने के लिए तर्पण करें.

वृषः

यह सप्ताह उतार-चढाव के साथ सफलता दिलाने वाला ही रहेगा. राशि से दशम चंद्रमा कई कार्यो में सफलता दिलाएगा. आपने कोई नया कार्य शुरू किया है या सोच रहे हैं तो उसमें भी सफलता की राह बनेगी. कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक कर करें. आपको गोपनीयता बरतनी है. अपनी बातें अपने तक रखने का प्रयास करें. सप्ताह के मध्य में कारोबार व्यापार में उतार-चढ़ाव के साथ सफलता मिलेगी. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. राशि से चतुर्थ मंगल और गुरु मानसिक चिंता देंगे और चोट-चपेट से बचना होगा.नौकरीपेशा वालों के लिए सावधानीपूर्वक कार्य करने का समय है. लापरवाही से परेशानी में आ सकते हैं. विद्यार्थयो के लिए समय मध्यम सफलता का है. परिश्रम करें. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है. समय अनुकूल रहेगा. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. अपनों का सहयोग मिलता रहेगा. यात्रा भी हो सकती है. आपकी आय में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में कुछ नीरसता आ सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. क्रोध से बचें. पेट में परेशानी, नस में परेशानी, हाथ पैर में दर्द, ज्वर, सर दर्द से पीड़ा हो सकती है. शिवजी को जल चढावें और पितरों को प्रसन्न रखने के लिए तर्पण अवश्य करें.

मिथुनः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. आपके कार्यों में तेजी से बदलाव होगा जो सुखद अनुभव देगा. राशि का स्वामी बुध उच्च होकर बैठा है जो शुभफल देगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा. भाग्य आपका साथ देगा. सफलता की संभावना में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य में आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी. उतार-चढ़ाव के साथ आपके कार्य बनेंगे भी. छोटी-छोटी बाधाएं अपने आप दूर होती जाएंगी. व्यापार के लिए समय अच्छा है. निवेश आदि की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मान-सम्मान का है. विद्यार्थियों के लिए भी अध्ययन में सुगमता होगी, रूचि रहेगी. आपके शत्रु भयभीत रहेंगे. राशि से छठे भाव में शनि के होने से दांत की कुछ परेशानी हो सकती है. कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है. सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष मजबूती आएगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. घर में उमंग और सुख-शांति का वातावरण रहेगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय उतना सुखदायक नहीं है. पैर-घुटने में परेशानी और पेट दर्द से कष्ट हो सकता है. गणपति आराधना करें और पितरों के निमित्त तर्पण करें.यह भी पढ़ें- शादी विवाह, मंगल कार्य, पैसे के लेन-देन में, अशुभ प्रभावों का टालना हो तो करें ये विचारः ज्योतिषीय परामर्श

हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्कः

यह सप्ताह उतार-चढ़ाव के साथ अच्छा रहेगा. राशि से नवम भाव में चंद्रमा भाग्योद्य कराएगा. भाग्य आपका साथ देने वाला है. आपके कार्यों में तेजी आएगी. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आय में तेजी से वृद्धि होगी. आप इस सप्ताह पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं परंतु ईमानदारी से ही भरपाई का प्रयास करें अन्यथा बड़े संकट में पडेंगे. कोई सुखद समाचार मिल सकता है. व्यापार में वृद्धि होगी. लाभ में चौतरफा वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए मान-सम्मान का समय है. ऑफिस में आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहने की पूरी संभावना है. सप्ताह के मध्य में बहुत व्यस्तता रहेगी. कार्य के सिलसिले में बहुत भागदौड़ हो सकती है. घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. पेट दर्द, घुटने और पैर में परेशानी हो सकती है. प्रतिदिऩ ऊ नमः शिवाय की एक माला का जप करें. पितरों के निमित्त तर्पण करें.

तुलाः

उतार-चढ़ाव के साथ यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत धीमी होगी लेकिन आगे चलकर समय अच्छा हो जाएगा. थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है. कार्य सोच-विचारकर औऱ पूरे धैर्य के साथ करें. अपनों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में जिम्मेदारी बढ़ेगी, नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आर्थिक पक्ष मजबत होगा. आमदनी में वृद्धि की संभावना है. व्पापार-कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का समय है. विद्यार्थियों के लिए सफलता दायक समय है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. कुछ नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में बहुत सहायक सिद्ध होंगे. आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह की बात भी चल सकती है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. सप्ताह के अंत में पुनः यात्रा हो सकती है. कुछ मानसिक तनाव हो सकता है. इससे बचने का प्रयास करें. पेटदर्द, एलर्जी, सरदर्द, रक्तचाप और नस की परेशानी हो सकती है. ऊं नमः शिवाय की एक माला रोज जपें और पितरों के निमित्त श्राद्ध-तर्पण करें.

सिंहः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरूआत तो धीमी गति से होगी परन्तु आगे चलकर तेजी आएगी. राशि में मंगल और गुरु का गोचर कई कार्यो में सफलता दिलायेगा. सप्ताह का मध्य भी अच्छा रहेगा. किसी प्रोजेक्ट आदि में जुटे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है. आपके नए कार्य भी बनेगें. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. धन आगमन में बाधा नहीं आनी चाहिए. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में तेजी भी आएगी और लाभ भी होगा. नौकरीपेशा लोगों और नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए नौकरी के प्रस्ताव भी आएंगे. नौकरी में प्रमोशन की भी आशा है. विद्यार्थयो के लिए समय सफलतादायक और उत्तम है. सप्ताह का अंत भी अनुकूल है. भाग्य आपका साथ देगा. लोगो से संपर्क बढेगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है. यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा. हड्डी में परेशानी, आंखो में कष्ट, रकतचाप आदि से पीड़ा हो सकती है. सूर्य को जल दें. पितरों का तर्पण अवश्य करें.यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच होते हों रोज-रोज के झगड़े, तत्काल करें ये कारगर उपायः सफल दांपत्य जीवन मंत्र

हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कन्याः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से सप्तम चंद्रमा के होने से अनुकूल फल प्राप्त होगा. आपकी राशि में बुध उच्च होकर बैठा है जो शुभ फलदायी है. सूर्य की राहु के साथ युति है जिसके कारण कई काम में तेजी लाएगा लेकिन इसके कारण कभी-कभी तनाव भी होगा. इसलिए धैर्य के साथ कार्य करें, सफलता मिलनी ही है. कोई भी कार्य सोच-विचार कर हाथ में लें. कुछ खर्च की अधिकता भी रहेगी. सप्ताह के मध्य में लाभ में वृद्धि होगी. आपकी व्यस्तता भी ज्यादा रहेगी. व्यापार के लिए समय उत्तम है. कोई व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए मेहनत का समय है. काम पर ध्यान दें, कोताही बिलकुल न करें. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है. सप्ताह के अंत में आपकी व्यस्तता और भागदौड़ की अधिकता रहेगी. मानसिक तनाव भी हो सकता है परन्तु धैर्य के साथ कार्य करें सफलता मिलेगी. परिवार को लेकर मन में कुछ चिंता हो सकती है. यात्रा का भी योग है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पेट में परेशानी की आशंका है इसलिए बाहरी खान-पीन से बचें और पीने के पानी का विशेष ध्यान रखें. गणपतिजी का आराधना करें. पितरो का तर्पण करें.

वृश्चिकः

यह समय आपके लिए संभलकर चलने का है. राशि से पंचम का चंद्रमा अनुकूलता प्रदान करने वाला तो है लेकिन शनि का गोचर और राशि पर मंगल की दृष्टि के कारण थोड़ा संभलकर ही रहें. छोटी-बड़ी बात पर तनाव होगा. जितना संभव हो स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें. कोई भी काम सोच-विचारकर करें. आर्थिक पक्ष सप्ताह के आरंभ में कमजोर रहेगा. इससे आपको बहुत चिंता हो सकती है लेकिन सप्ताह के मध्य तक धीरे-धीरे इसमें कुछ सुधार होगा. व्यापार-कारोबार में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा. निवेश में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों के लिए मेहनत का समय है. विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न होंगे. आलस्य त्याग दें. सप्ताह के अंत से स्थिति में कुछ सुधार होने लगेगा. कार्यों में तेजी आएगी इससे आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बनने लगेगा. कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. राजनीतिज्ञों के लिए समय उतार-चढ़ाव का है. पेट और आंख की परेशानी, हाथ-पैर में दर्द, लीवर की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हनुमद आराधना करें. पितरों के निमित्त श्राद्ध तर्पण करें.

धनुः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. राशि से चतुर्थ चंद्रमा की स्थिति के कारण सप्ताह की शुरुआत धीमी रहेगी. आय पक्ष में कुछ कमी आ सकती है. मानसिक तनाव भी हो सकता है. समय संघर्ष वाला रहेगा लेकिन मेहनत से आपको सफलता मिलेगी. ईमानदारी से काम करें. टाल-मटोल वाले रवैए से बचें अन्यथा अपमान का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य से आर्थिक स्थिति में मजबूती आने लगेगी. आय में वृद्धि होगी तो मन कुछ प्रसन्न होगा. यदि आपने मेहनत किया तो अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं. आय के साथ-साथ आपके खर्च में भी अधिकता रहेगी. व्यापार में लेन-देन से बचें. बहुत जरूरी न हो तो निवेश से भी बचें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय यशमान प्रतिष्ठा का है. नौकरी में जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है. विद्यार्थियों को आलस्य के कारण समस्या होगी. आलस्य त्यागें. सप्ताह का अंत आपके लिए अनुकूल रहेगा. कार्यों में तेजी से बदलाव होगा. स्थितियों में सुधार भी होगा. दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बातचीत में संयत भाषा का प्रयोग करें. प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है. आपके कुछ पुराने संबंध आपकी उग्रता के कारण टूट सकते हैं. मन को शांत रखें. ज्वर, सरदर्द, हाथ-पैर में दर्द, लीवर और पेट की परेशानी हो सकती है. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला प्रतिदिन जपें और पितरों के निमित्त तर्पण आदि करें.यह भी पढ़ें- किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान

हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मकरः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. चंद्रमा दूसरे भाव से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा. इससे धन आगमन की स्थिति मजबूत होगी. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. आपके कार्यो में तेजी आएगी. सप्ताह के मध्य में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. मातृपक्ष से सुख की प्राप्ति होगी. नए कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. व्यापार-करोबार के लिए समय अच्छा रहेगा. लाभ की पूरी संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम समय है. मान-सम्मान का समय है. विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है. इसका लाभ उठा लें. सप्ताह के अंत में आपको हर प्रकार के निर्णय चाहे छोटा हो या बड़ा फैसला, दो बार विचार करने की जरूरत है. कोई भी कार्य सोच-विचार कर ही करें. परिवार में सुख-शांति रहेगी. राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है. मान-सम्मान और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. सप्ताह अंत में आपकी यात्रा भी हो सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढाव आएगी. सरदर्द, ज्वर, पेट में परेशानी, रक्तचाप, हड्डी में दर्द की आशंका है. हनुमद् आराधना करें एवं पितरों को तर्पण करें.

कुम्भः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूलता वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. दूसरे भाव में स्थित चन्द्रमा धन धान्य में वृद्धि कराएगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. मंगल और गुरु की दृष्टि राशि पर है जिससे कई कार्यो में सफलता मिलेगी. सप्ताह का मध्य भी आपके लिए अनुकूल रहेगा. हर तरफ से सहयोग और नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. व्यापार कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ लाभ का भी योग है. आपकी कई योजनाएं परियोजनाएं सफल होंगी. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. सप्ताह के अंत में भाग्य आपका साथ देगा. कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी इससे आपका आत्मविश्वास और उमंग बढ़ेगा. घर-परिवार में सुख शांति रहेगी. राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम समय है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी. छाती में समस्या, हाथ-पैर में दर्द, ज्वर, पेट में परेशानी हो सकती है. रक्तचाप और तनाव से बचें. हनुमद् आराधना करें एवं पितरों के निमित्त तर्पण जरूर करें.

मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि में ही चन्द्रमा होने से सप्ताह की शुरूआत बहुत अच्छी होगी. लाभ के साथ खर्च में भी वृद्धि होगी. कई कार्य धीमी गति से शुरू तो होंगे लेकिन उनमें जल्दी ही तेजी भी आने वाली है. सप्ताह के मध्य में भी समय अनुकूल रहेगा. आपके कई कार्य बनेंगे. स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम समय है. मेहनत करें, प्रतिष्ठा मिलेगी. व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश कर सकते हैं उसके लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. लेखन कार्य हेतु मेहनत करें. आपकी समस्या है आलस्य. इससे बचें. सप्ताह का अंत भी व्यस्तता वाला होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सूर्य और बुध की दृष्टि से कार्यो में तेजी आएगी. सफलता भी मिलेगी. प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है. कटुता आ सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. सरदर्द, ज्वर, आँख में जलन, पेट में परेशानी, पुरे शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है. यात्रा का भी योग है. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला रोज जपें एवं पितरो के निमित्त तर्पण करें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
सहायक प्रोफेसर, ज्योतिष
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com

ये भी पढ़ें-
पति-पत्नी के बीच होते हों रोज-रोज के झगड़े, तत्काल करें ये कारगर उपायः सफल दांपत्य जीवन मंत्र
कर्ज और आर्थिक परेशानी से मुक्ति दिलाता है शिवजी का यह स्तोत्र.
शादी विवाह, मंगल कार्य, पैसे के लेन-देन में, अशुभ प्रभावों का टालना हो तो करें ये विचारः ज्योतिषीय परामर्श
किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान

प्रभु शरणम् की सारी कहानियां Android व iOS मोबाइल एप्प पे पब्लिश होती है। इनस्टॉल करने के लिए लिंक को क्लिक करें:
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam