May 3, 2026

सूर्य की आराधना से श्रीकृष्ण के पुत्र शाम्ब को मिली थी कोढ़ से मुक्तिः सूर्य सप्तमी की कथा व पूजन विधि

Why-we-worship-Lord-Surya-Sun-God-on-Sundays-910x600

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें.

जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी। इस लाइऩ के नीचे फेसबुकपेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे.

[sc:fb]

माघ शुक्ल सप्तमी का व्रत सूर्य की आराधना को समर्पित है. इसलिए इसे सौर सप्तमी भी कहते हैं. सूर्य आरोग्यदायक हैं.

सूर्य की उपासना से त्वचा, हृदय और नेत्र संबंधी रोग ठीक होते हैं. इसीलिए माघ शुक्ल की सप्तमी को अचला सप्तमी, सूर्यरथ सप्तमी या आरोग्य सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है.

इस दिन सूर्यदेव की उपासना आरोग्य प्रदान करने वाली होती है. सूर्य सप्तमी व्रत के विषय में यह भी मान्यता है कि इस व्रत के करने से मिलने वाला पुण्य वर्ष भ्रर के सभी रविवार के व्रत के पुण्य के बराबर होता है.

आइए जानते हैं- माघ शुक्ल सप्तमी के सूर्य व्रत की कथाः

भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी जाम्वंती को संतानहीन होने के शोकग्रस्त रहती थीं. जाम्वंती ने अपनी व्यथा श्रीकृष्ण से कही तो उन्होंने भगवान शिव की आराधना करने को कहा.

महादेव ने जाम्वंती से कहा कि उन्हें पुत्र की प्राप्ति नहीं हो सकती परंतु श्रीकृष्ण के संतान रूप में आने की उनकी स्वयं की इच्छा है इसलिए वह स्वयं जन्म लेंगे.

श्रीकृष्ण और जाम्वंती के पुत्र हुए शाम्ब. शाम्ब को अपने बल और शारीरिक सौष्ठव का अभिमान हो गया था. बल के अभिमान में चूर रहते हुए वह किसी का भी सम्मान नहीं करते थे.

See also  किस तारीख को जन्मे व्यक्ति का कैसा रहता है जीवन?

शेष अगले पेज पर. नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.

Share: