कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः साप्ताहिक राशिफल (15 दिसंबर से 21 दिसंबर)
मेषः
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. आर्थिक लाभ या सामाजिक जीवन में लाभ के अवसर बनते दिखाई पड़ेंगे. कोई अच्छी खबर मिलने वाली है जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा. कोई पुराना प्रतिद्वंद्वी आपके सामने घुटने टेक सकता है. परिवार के साथ प्रसन्नता से यह सप्ताह बीतने वाला है. सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती हैं. यदि आप कमर, घुटने या पेट की बीमारी से पीड़ित हैं तो सतर्क रहें. गणेशजी की पूजा-अर्चना कर अपने सौभाग्य में वृद्धि करें.
वृषः
आपके लिए यह सप्ताह शुभफलदायक है. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है. कहीं पिकनिक या टूर का कार्यक्रम बन सकता है जिसको लेकर आप उत्साहित रहेंगे. आपकी मेहनत और काम से अधिकारी प्रसन्न हैं. वाहन का योग बन रहा है. यदि आप बहुत दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसमें तरक्की मिलेगी. सगे-संबंधियों का आप पर विशेष स्नेह रहेगा. आप बहुत व्यवस्थित नहीं हैं इस कारण सप्ताह के अंत में काम के बोझ के कारण तनाव बढ़ेगा. सप्ताह के अंत तक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. सर्दी-बुखार के कारण आपके कई कार्यों में विघ्न पडेगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रहेगी. हनुमानजी का ध्यान करें.
मिथुनः
सप्ताह की शुरुआत में कामों में विध्न आने से थोड़ी चिड़चिड़ाहट हो सकती है. आप नकारात्मक विचारों से पीड़ित होंगे. किसी बात को लेकर आप चिंतित थे, वह चिंता फिर से बढ़ सकती है. सप्ताह के मध्य तक चिंता से मुक्ति मिलेगी. शरीर दर्द या ज्वर से पीड़ित हो सकते हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं सप्ताह के बीतते-बीतते लाभ के अवसर बनने लगेंगे. सप्ताह का अंत शुभ है. अच्छी खबर आने से मन की नकारात्मकता दूर होगी. गणेशजी की आराधना करें. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति मंत्र का जप करें.
कर्कः
सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी हो रही है. आप अपनी क्षमता को पहचानकर आत्मविश्वास से काम करें, सफलता मिलेगी. स्वभाव में थोड़ी उग्रता या हठ आएगा जो आपके लिए कष्ट का कारण हो सकता है. किसी से मनमुटाव होगा. पेट की बीमारियों से परेशान हो सकते हैं. लेकिन राहत की बात है कि सप्ताह के अंत तक सुधार होने लगेगा. जमीन-जायदाद की खरीद-ब्रिकी की अगर कहीं बात चल रही है तो उसमें तरक्की होगी. आपको गणपति स्त्रोत का पाठकर गणेशजी को दूर्वा चढ़ाना चाहिए.
सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूलता से भरा रहेगा. जमीन, भूमि, गृह निर्माण या मरम्मत के कार्य में तेजी आएगी. सप्ताह के मध्य में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. सोच-समझकर निर्णय लें. आपसे छल की कोशिश हो सकती है. झगड़े की आशंका है इसलिए किसी के साथ अप्रिय भाषा के प्रयोग से बचें, उसझनों में धिर सकते हैं. पैरों में चोट की आशंका है. सप्ताह के अंत तक स्थिति सुधरेगी. सूर्य को जल दें. संभव हो तो लाल रंग के फूल के साथ जल दें.
कन्याः
यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा. मेहनत करने की जरूरत है. सफलता में बाधा आ सकती हैं. अगर बहुत जरूरी न हो तो सप्ताह के मध्य में यात्रा से बचें. किसी निकट संबंधी या मित्र का स्वास्थ्य खराब होने से चिंता बढ़ेगी. पेट और घुटने में परेशानी बढ़ सकती है. सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी से तनाव की आशंका है. सप्ताह के अंत तक स्थितियां सुधर सकती हैं. गणेशजी की आराधना करें. गणपति को ऊं गं गणपत्ये नमः मंत्र के साथ दूर्वा चढ़ाएं. बुधवार को गणेशजी को लड्डू चढ़ाकर गणपति मंत्र का जप करें.
तुलाः
इस सप्ताह के आरंभ में कार्यों में विलंब होगा. किसी न किसी कारण से काम में विघ्न होने लगेंगे जिससे सुस्ती आएगी. यात्रा से बचें तो बेहतर. सप्ताह के मध्य तक स्थितियों में सुधार नजर आने लगेगा. धन प्राप्ति की भी संभावना है. अचानक कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है. शरीर में दर्द या बुखार की संभावना भी है. खर्चें बढ़ सकते हैं. सप्ताह के अंत तक आपको बहुत सुधार दिखेगा. शिवजी का ध्यान करने और जल चढ़ाने से लाभ मिलेगा.
वृश्चिकः
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. आर्थिक क्षेत्र मे सफलता मिलेगी. कुछ नए कार्य बनते दिखेंगे. सप्ताह के मध्य तक कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है जिसकी आपको प्रतीक्षा थी. कई पुराने रूके हुए कार्यों में अचानक तेजी आ सकती है. रिश्तेदारों और मित्रों के सहयोग से कोई नया कार्य आरंभ होगा या किसी तरह की सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध बड़े आनंददायक होंगे. सप्ताह के अंत में हड्डियों में कोई परेशानी हो सकती है. हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें.
धनुः
सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. आपके व्यवहार, आपके कार्य से लोग प्रसन्न रहेंगे. कुछ नए काम करने की आपके मन में बड़ी इच्छा पनप रही है. सप्ताह के मध्य तक आप उसकी शुरुआत भी कर सकते हैं. जीवनसाथी के पक्ष से आपके विचारों को पूरा समर्थन व सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है. गले की तकलीफ की आशंका है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. गणेशजी का ध्यान करें एवं लड्डू चढ़ावें.
मकरः
सप्ताह की शुरुआत धीमी गति से होगी लेकिन बुधवार तक सुधार दिखने लगेगा. नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपके कार्यों और व्यवहार से आपके सहयोगी और अधिकारी प्रसन्न होंगे. प्रशंसा या कोई पुरस्कार भी मिल सकता है. मित्रों-रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में शरीर के पिछले हिस्से रीढ़ या पीठ-कमर में दर्द. सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ करें.
कुंभः
यह सप्ताह अनुकूलता से भरा होगा. धन की प्राप्ति होगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. करीबी मित्रों और रिश्तेदारों की सहायता से अपेक्षित सफलता मिलेगी. सप्ताह के मध्य में कोई बहुत उत्साहवर्धक खबर मिलने वाली है. लेकिन शुक्रवार से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. यात्रा से बचें. सप्ताह के अंत में मानसिक कष्ट दुखी कर सकता है. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. अगर आप आलस्य त्याग दें तो काफी कुछ संभल सकता है. शिवजी का ध्यान करें. संभव हो तो हल्दी मिश्रित जल चढ़ावें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फल वाला रहेगा. सप्ताह के आरंभ में अनावश्यक रूप से खर्च की अधिकता होगी. सप्ताह के मध्य तक इसमें थोड़ा सुधार हो सकता है. फिजूलखर्ची से बचना होगा. मानसिक रूप से तनाव होगा. वाहन चलाने से बचें. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आपके या आपके किसी निकट व्यक्ति को पेट या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. सप्ताह के अंत तक कुछ अच्छी खबर मिल सकती है, उत्सव जैसा आनंद हो सकता है. फिजूलखर्ची से बचें. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त:
1 दिसंबर (सोमवार)- संतान के नामकरण और अन्नप्राशन के लिए अच्छा मुहूर्त है. फसल कटाई के आरंभ का शुभ समय.
2 दिसंबर (मंगलवार)- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग है यानी हर शुभ कार्य का आरंभ कर सकते हैं.
3 दिसंबर (बुधवार)- सोने के आभूषण जैसे अंगूठियों को धारण के लिए अच्छा मुहूर्त
4 दिसंबर (बृहस्पतिवार)- प्रदोष व्रत
5 दिसंबर (शुक्रवार)- व्रत पूर्णिमा
6 दिसंबर- स्नान-दान पूर्णिमा
9 दिसंबर- गणेश चतुर्थी (संकष्टि पूजा)
14 दिसंबर- सर्वार्थ सिद्धि योग यानी सभी कार्यों के लिए शुभ तिथि
16 दिसंबर- सूर्य का धनु राशि में प्रवेश(खरमास प्रारंभ). सूर्य 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक धनु राशि में रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य आरंभ करना
वर्जित हैं. फसल कटाई या रोपाई का कार्य आरंभ किया जा सकता है.
18 दिसंबर- सफला एकादशी (विष्णु पूजन)
19 दिसंबर- प्रदोष व्रत
20 दिसंबर- मास शिवरात्रि व्रत
22 दिसंबर- सोमवती अमावस्या
25 दिसंबर- पंचक नक्षत्र आरंभ
26 दिसंबर- विनायक श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
30 दिसंबर- पंचक समाप्ति
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी
(ज्योतिषाचार्य, पीएचडी) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
