क्या कुरुक्षेत्र में कर्ण ने एक बार गुप्त रूप से दिया था अर्जुन को जीवनदानःएक अनसुनी कथा

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें।
जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।
कर्ण भले ही अधर्म के पक्ष में खड़े थे लेकिन उनमें भी कुंती और भगवान सूर्य का अंश था. कर्ण ने अधिकांश स्थानों पर नैतिकता का भरपूर परिचय दिया. धमनियों में बहने वाला रक्त दूषित अन्न के प्रभाव में बुद्धि कुछ देर के लिए भले ही फेर दे किंतु उसकी आत्मा सदा के लिए मृत नहीं हो जाती.
आज आपको कर्ण की जो अनसुनी कथा सुनाने जा रहा हूं उसका सार यही है. इस कथा से आपको कर्ण के अंदर की जागृत नैतिकता का पता चलेगा.
भीष्म पितामह ने शर्त रखी थी कि जब तक वह कौरव सेना के प्रधान सेनापति हैं, कर्ण युद्ध के मैदान में नहीं उतरेंगे. भीष्म की इस जिद के आगे विवश महारथी बस अपने पड़ाव में बैठा युद्ध के बारे में सुनता और छटपटाता रहता था.
अर्जुन के प्रहारों से भीष्म शरशय्या पर पड़ गए तो प्रधान सेनापति हुए द्रोणाचार्य. दुर्योधन ने नए सेनापति को भीष्म का निर्णय बदलवाने पर राजी कर लिया. कर्ण भी महाभारत के युद्ध में शामिल हो गए. युद्ध अब चरम पर पहुंच चुका था.
भगवान श्रीकृष्ण यथासंभव यह प्रयास करते कि कर्ण और अर्जुन का सामना न हो. एक दिन कर्ण और अर्जुन कुरुक्षेत्र में सामना हो गया. कर्ण ने अर्जुन पर तेज बाणों से प्रहार शुरू किया. कर्ण का एक बहुत भयंकर आघात आया तो भगवान श्रीकृष्ण ने रथ को नीचे झुका दिया.
बाण अर्जुन के मुकुट के ऊपरी हिस्से को काटकर निकल गया. आश्चर्य कि वह बाण वापस कर्ण की तूणीर में लौट कर आया. बाण बड़ा क्रोधित था और वह कर्ण से तर्क-वितर्क करने लगा.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.वह बाण लौटकर कर्ण की तरकश में लौट गया और बोला- कर्ण तुम अगली बार जब मुझे साधो तो निशाना बहुत सोच समझकर लगाना. यदि मैं लक्ष्य पर लग गया तो तुम्हारे शत्रु की रक्षा नहीं हो सकती. इस बार पूरा प्रयत्न करो तुम्हारी प्रतिज्ञा पूर्ण होगी.
कर्ण ने यह सुना तो बड़े आश्चर्य में पड़े. उन्होंने बाण से पूछा- आप मुझे अपना परिचय दें. मैंने तो अर्जुन वध का संकल्प लिया है उसके कई कारण हैं पर मैं जानना चाहता हूं कि अर्जुन के वध के लिए आपकी इतनी प्रबल इच्छा क्यों है?
कर्ण की बात सुनकर उस बाण से एक सर्प प्रकट हो गया. दरअसल उस बाण में उस सर्प का वास था. अर्जुन से इतना द्वेष क्यों हैं इसके लिए सर्प ने कर्ण को अपनी कथा सुनाई.
सर्प बने बाण ने कहा- हे वीर मैं कोई साधारण बाण नहीं हूं. मैं महासर्प अश्वसेन हूं. अर्जुन से प्रतिशोध के लिए मैंने बहुत साधना और लंबी प्रतीक्षा की है. इसलिए आज तुम्हारे तुणीर में हूं क्योंकि तुम्हारे अतिरिक्त कोई उसका सामना नहीं कर सकता.
अर्जुन ने एक बार खांडव वन में आग लगा दी थी. उस वन में मेरा पूरा परिवार रहता था. आग इतनी प्रचंड थी कि मेरा पूरा परिवार उसमें झुलस गया. मैं उसकी रक्षा नहीं कर पाया.
इसके प्रतिशोध के लिए मैंने बहुत प्रतीक्षा की है. तुम किसी तरह ऐसा यत्न करो कि अर्जुन के शरीर तक मुझे पहुंचा दो. इसके आगे का शेष कार्य में अपने घातक विष से पूर्ण कर दूंगा.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्ण ने कहा- मित्र मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मैं यह युद्ध किसी अन्य साधन से नहीं बल्कि अपने पुरूषार्थ के बल पर नीति के रास्ते चलता जीतना चाहता हूं.
मैं दुर्योधन के पक्ष में खड़ा हूं तो इसका अर्थ यह न लगाएं कि मैं सदैव अनीति का साथ दूंगा. नीति पर चलते यदि अर्जुन मेरा वध भी कर दे तो भी स्वीकार है किंतु अनीति से प्राप्त विजय मेरे लिए मृत्यु से भी बुरी होगी.
अश्वसेन ने कर्ण की प्रशंसा की और कहा- हे वीर आपकी भावनाएं एक सच्चे योद्धा की हैं. मेरी दृष्टि में आप विजयी हो चुके हैं. जीवन में जो अनीतियां हुई हों वह आपकी संगति का असर रहा. आप सर्वश्रेष्ठ योद्धा हैं. पराजित होकर भी आपकी कीर्ति बनी रहेगी.
संकलन व संपादनः राजन प्रकाश
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रश्नावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें-
विवाह में आपने मांगलिक दोष का जिक्र सुना होगा. क्या है मांगलिक दोष,और दोष दूर करने के सरल उपाय
किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती है ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान
पुरुषों के विवाह में आ रही हो बाधाएं, तो करें ये सरल ज्योतिषीय उपाय
आपके हाथ की विवाह रेखाएं बता सकती हैं कि आपका दांपत्य जीवन सुखद सफल होगा या विफल