Advertisement728 × 90

समय से पूर्व पके फल में न तो स्वाद होता है, न स्वास्थ्यः एक प्रेरक कथा

समय से पूर्व पके फल में न तो स्वाद होता है, न स्वास्थ्यः एक प्रेरक कथा

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.

Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

आचार्य द्रोण से पांडव और कौरव दोनों ही शस्त्र और शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त कर रहे थे. अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर बनने की बड़ी लालसा थी. द्रोणाचार्य को परशुराम ने शब्दबेधी बाण चलाने की कला सिखाई थी.

शब्दबेधी बाण को आंख पर पट्टी बांधकर या बिना लक्ष्य को देखे सिर्फ उसकी ध्वनि सुनकर साधा जा सकता है. अर्जुन गुरुदेव स रोज शब्दबेधी बाण चलाना सिखाने का हठ करते, और द्रोण यह कहकर टालते कि अभी तुम्हारी तैयारी नहीं है.

अर्जुन का हठ बढ़ता जाता था. हारकर द्रोण ने अर्जुन को शब्दबेधी बाण सिखाने का तय किया. उससे पहले उन्होंने अर्जुन की परीक्षा ली. अर्जुन जब रात्रि भोजन कर रहे थे तो गुरू ने दीपक बुझा दिए.

अर्जुन ने अंधेरे में भी बिना एक दाना जमीन पर गिराए भोजन किया. भोजन के बाद द्रोण ने अर्जुन से पूछा- तुम्हें भोजन में परेशानी तो नहीं हुई?हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.अर्जुन ने कहा- गुरुदेव पेट को भोजन की प्रतीक्षा थी. हाथों को मुख का रास्ता अच्छे से पता है. फिर प्रकाश हो या न हो, उससे क्या फर्क पड़ता है. भोजन को उसके लक्ष्य तक पहुंचाना ही है.

द्रोण ने कहा- यही शब्दबेधी बाण का मर्म है. लक्ष्य को देखकर उस पर तो कोई भी निशाना साध सकता है, असली धनुर्धर तो वह है जो लक्ष्य की कल्पना कर ले, संकेतों से उसकी आकृति मन में बना ले. वही शब्दबेधी बाण चला सकता है.

See also  परेशानियां बेशुमार हैं, जलने वाले लगातार बढ़ रहे हैं, क्या करें

जो परिपक्व नहीं वह लक्ष्य की सही कल्पना में चूक करता है. चूक से चलाया गया बाण कभी लक्ष्य नहीं बेधता. लक्ष्य की सही पहचान आवश्यक है.

अर्जुन गुरुदेव का तात्पर्य समझ गए. सबसे पहले उन्होंने रात्रि में बाण चलाने का अभ्यास आरंभ किया. कई महीनों तक के सधे हुए प्रयास से अर्जुन ने अंधेरे में भी लक्ष्य को बेधने में सफलता पा ली, फिर गुरु ने उन्हें शब्दबेधी बाण चलाना सिखा दिया.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.यह कथा बहुत कुछ कहती है. हम जीवन में कई ऐसे कदम उठाते हैं जो हमारे लिए एकदम नए हैं और जरूरी भी हैं. एक कहावत है- जो जोखिम उठाते हैं, वहीं सफलता पाते हैं.

जोखिम उठाना गलत नहीं है लेकिन उसकी तैयारी कर लेने में कोई हर्ज नहीं. यदि अर्जुन ने पहले अंधेरे में बाण चलाने की कला न सीखी होती तो शायद वह शब्दबेधी बाण चलाना सीख ही नहीं पाते या सीखने में अवश्यकता से अधिक समय और परिश्रम लग जाता.

हम सबमें क्षमता होती है, जरूरत है अपनी क्षमता को पहचानकर धैर्य के साथ कार्य करने की. समय से पहले पके फल में न तो स्वाद होता है न ही स्वास्थ्य

संकलन व संपादनः राजन प्रकाश

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

ऐसी अनगिनत कथाओं का एक संसार है जहां आप धार्मिक-आध्यात्मिक कथाएं, जीवन को बदलने वाली प्रेरक कथाएं, रामायण-गीता, ज्योतिष और सभी प्रमुख मंत्रों को पढ़ सकते हैं उन मंत्रों के क्या लाभ हैं, उसके बारे में जान सकते हैं.

See also  चाह मिटी चिंता मिटी मनवा बेपरवाह, जिसको कुछ नहीं चाहिए वे शाहन के शाह

इस लाइन के नीचे प्रभु शरणम् एप्प का लिंक है. ये एक धार्मिक प्रयास है. एक बार तो इसे देखना ही चाहिए.

पौराणिक कथाएँ, व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र, गीता ज्ञान-अमृत, श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ने के हमारा लोकप्रिय ऐप्प “प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प” डाउनलोड करें.

Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करेंये भी पढ़ें-

नारद की भी जरूरत है.

मन मंदिर में ही रहते हैं राम, खोजोगे तब तो पाओगे

परमहंस का ज्ञान का लोटा